जन नायक अटल बिहारी वाजपेयी पार्ट 2

dr. j k garg
1994 में केंद्र की कांग्रेस सरकार ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग में भारत का पक्ष रखने वाले प्रतिनिधि मंडल की नुमाइंदगी विपक्षी नेता अटल जी को सौंपी थी। किसी सरकार का विपक्षी नेता पर इस हद तक भरोसे को पूरी दुनिया में आश्चर्य से देखा गया था । काश: आज के माहौल में ऐसा हो पाता |

अटल जी जब विदेश मंत्री बने तो विभाग के अधिकारियों ने उनके कक्ष से प्रथम प्रधानमंत्री नेहरु जी की फोटो को हटाने पर उन्हें प्रताड़ित करते हुये उनसे कहा कि परंपरा की पालना होनी चाहिये इसलिये नेहरूजीजी का फोटो वापस लगाएँ | उन्होंने अपने विपक्षी यों पर कभी भी व्यक्तिगत आरोप लगाते और ना ही उनकी देश भक्ति पर अंगुली उठाई | उनकी लोकप्रियता का नतीजा था कि वे देश के विभिन्न प्रदेशों यथा उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली से सांसद चुने गये। वाजपेयी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पहले प्रधानमंत्री बने |

पूर्वी पाकिस्तान के विघटन एवं बंगलादेश देश के जन्म के समय अटल जी ने अपनी राजनेतिक प्रबल विरोधी इंदिराजी जी की सराहना करते हुए उन्हें माँ दुर्गा के समान बता कर एक कुशल एवं परिपक्वराजनेता के रूप में अपने आप को स्थापित किया | 2002 के गुजरात के सांप्रदायिक दंगों के बाद प्रधानमंत्री बाजपेयी जी ने अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री और वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री को को राज धर्म के पालन करने की सीख दी थी |

प्रस्तुतिकरण—डा. जे.के.गर्ग
सन्दर्भ—-विभिन्न पुस्तके, मेरी डायरी के पन्ने आदि

Please visit our blog—gargjugalvinod.blogspot.in

error: Content is protected !!