तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगा Part 6

dr. j k garg
आजाद हिन्द फौज को छोड़कर विश्व-इतिहास में ऐसा कोई भी दृष्टांत नहीं मिलता जहाँ तीस-पैंतीस हजार युद्धबन्दियों ने संगठित होकर अपने देश की आजादी के लिए ऐसा प्रबल संघर्ष छेड़ा हो।

सुभाष चंद्र बोस के उनके संघर्षों और देश सेवा के जज़्बे के कारण ही महात्मा गांधी ने उन्हें देशभक्तों का देशभक्त कहा था | सुभाष बाबू ने कहा था “याद रखिए सबसे बड़ा अपराध अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना है |नेताजी कहा करते थे कि एक सैनिक के रूप में उनको आपको हमेशा सच्चाई, कर्तव्य और बलिदान जेसे तीन आदर्शों को संजोने और उन पर जीना होगा | जो सिपाही हमेशा अपने देश के प्रति वफादार रहता है, जो हमेशा अपना जीवन बलिदान करने को तैयार रहता है, वो अजेय है | अगर तुम भी अजेय बनना चाहते हो तो इन तीन आदर्शों को अपने ह्रदय में समा हित कर लो | नेताजी मानते थे कि जिस व्यक्ति के अंदर ‘सनक’ नहीं होती वो कभी महान नहीं बन सकता | लेकिन उसके अंदर, इसके अलावा भी कुछ और होना चाहिए |

आजाद हिंद सरकार के 75 साल पूर्ण होने पर इतिहास मे पहली बार साल 2018 मे पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त के अलावा लाल किले पर तिरंगा फहराया। जन जन के दुलारे नेताजी के 23 जनवरी 2021 को समूचा राष्ट्र उनके 125 वें जन्म दिन पर उनके श्री चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता है |

प्रस्तुतिकरण डा. जे. के. गर्ग

error: Content is protected !!