सद्दभाव के पर्व होली को मनाने के तरीके अनेक फिर भी सन्देश एक Part 3

dr. j k garg
छत्तीसगढ़ की होरी में लोक गीतों की अद्भुत परंपरा है, बस्तर की होली—- बस्तर में इस दिन लोग कामदेव का बुत सजाते हैं,जिसे कामुनी पेडम कहा जाता है। उस बुत के साथ एक कन्या का विवाह किया जाता है। इसके उपरांत कन्या की चुड़ियां तोड़कर,सिंदूर पौंछकर विधवा का रुप दिया जाता है। बाद में एक चिता जलाकर उसमें खोपरे भुनकर प्रसाद बांटा जाता है।

मध्यप्रदेश की होली भील होली को भगौरिया कहते हैं। इस दिन युवक मांदल की थाप पर नृत्य करते हैं। नृत्य करते हुये वो लडकी के मुहं पर गुलाल लगाता है यदि लडकी भी लडके के मुहं पर वापस गुलाल लगा देती है तो इसका मतलब होता है कि वो विवाह के लिये राजी है |

Dr J.K. Garg

error: Content is protected !!