राशिफल व पंचांग : 20 मार्च, 2021, शनिवार

राजेन्द्र गुप्ता
आज और कल का दिन खास
20 मार्च : जैन समुदाय आज रखेगा रोहिणी व्रत।

21 मार्च : होलाष्टक प्रारंभ कल से।
21 मार्च : भानु सप्तमी कल।
21 मार्च : विश्व सैन्य दिवस कल।

आज का राशिफल
****************
20 मार्च, 2021, शनिवार
=================
मेष राशि : दिन के शुरुआत में चीजें योजना के अनुसार घटित नहीं हो पाएगी। किन्तु आप घटनाओं पर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं यह अत्यधिक महत्वपूर्ण है। ध्यान केंद्रित कर चीजों को अपने पक्ष में करने का प्रयास करें। आज आपको आर्थिक समस्याएं सर उठानी पड़ सकती है। दिन के उतरार्ध तक आप विरोधियों का मुकाबला करने में सक्षम होंगे I रचनात्मकता आपके दृष्टिकोण और रणनीति में बदलाव कर सकती है। आप परिवार के समर्थन और पूर्ण सहयोग का आनंद लेंगे और बुजुर्गों की सलाह आपके लिए उपयोगी होगी।

वृष राशि : आज का दिन आप में से अधिकतर लोगो के लिए शुभ परिणामदायक रहेगा। सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोग कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। आप में से कुछ लोग नवीन संपर्क स्थापित कर सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्रों में आप अच्छा प्रर्दशन करेंगे। परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वालों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। कोर्ट में लंबित कोई संपत्ति संबंधी मामला आपके पक्ष में आ सकता है। घरेलू वातावरण सुखद रहने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि : व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है और आप अपने क्षेत्र में प्रगति करेंगे। आय की वृद्धि के लिए स्थिति विकसित हो सकती है। वित्तीय स्थिति में सुधार संभव है। यदि बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की तलाश है तो अपने प्रयासों को जारी रखें, सफलता आपको अवश्य मिलेगी। पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें। यदि आप किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहें है तो परिणाम आपके दिल को खुश कर देगी।

कर्क राशि : आज का दिन आप में से अधिक्तर के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आप शुभचिंतकों और दोस्तों की मदद से भविष्य की योजनाएं बना सकेंगे। छात्रों के लिए यह अच्छा समय है और उन्हें अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। यदि आप अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं तो इस समय का अधिकतम लाभ उठाएं और उचित कदम बढाएं। आपकी संगीत, कविता, गायन आदि कलाओं में रुचि रहेगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय होंगे, लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। सौहार्दपूर्ण पारिवारिक जीवन आपको खुशी प्रदान करेगा। अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें और मौसमी बीमारियों के लिए सावधानी बरतें।

सिंह राशि : जीवनसाथी की ख़राब सेहत की वजह से आपका मन परेशान रह सकता है, जिस कारण आपके घर में ख़ुशियों की कमी आ सकती है। आप चिड़चिड़ा महसूस करेंगे I किन्तु आपको शांत और संयम रखने की आवयश्कता है, जल्द ही आपके जीवन सब ठीक होने वाला है। आपके बच्चे आपका ध्यान रखेंगे। आपको दफ़्तर में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। वित्तीय फैसले लेने के लिए यह अच्छा वक़्त है। प्रेम प्रसंग के मामलें में आज का दिन अनुकूल है। आज आप धन व्यय कर जीवन का आनंद तलाशने की कोशिश में रहेंगे।

कन्या राशि : अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतें। प्रेम-संबंधों के मध्य ग़लतफहमी को न पनपने दें। यदि आपका स्वभाव अत्यधिक मौज-मस्ती वाला है तो सावधान हो जाएं अन्यथा आप किसी स्कैंडल में फंस सकते हैं। व्यावसायिक सदंर्भ में गुप्त शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। किसी समस्या या विवाद को सुलझाने में अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। व्यापारियों के लिए अचानक और अप्रत्याशित धन प्राप्ति की सम्भावना बन रही है। आज आप उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च व्यक्तियों के साथ संपर्क में आ सकते हैं। हालांकि आपको अपनी कार्यशैली में कुछ परिवर्तन करना पड़ सकता है, जिसके कारण आपके कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

तुला राशि : आज आप अपने शत्रुओं को पराजित करने में सक्षम रहेंगे। मित्र से हुआ पुराना विवाद आज समाप्त हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा फैसला आपके पक्ष में ही रहेगा। समय अनुकूल होने के बावजूद शत्रु लगातार पनप सकते हैं और साथ ही आपको परेशान कर सकते है। आपके अंदर भी कुछ उतावलापन और उग्रता जन्म लेगी, आपको इस पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में नए प्रयोग या कुछ अधिक धन लगाने से बचें। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए समय बेहतर है, नौकरी तलाशने वालों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणामदायक रहेगा। आमदनी ठीक रहेगी लेकिन बढ़ते खर्चों पर आप विराम नही लगा पाएंगे। दिन-प्रतिदिन के कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। एक बड़े उद्यम में शामिल होने से पहले आपको पर्याप्त पूछताछ करनी चाहिए। काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा आपको लाभदायक परिणाम दे सकती है।कुछ मामूली मुद्दों पर घरेलू मोर्चे पर तनातनी हो सकती है। घर पर कुछ धार्मिक समारोह का आयोजन किया जा सकता है।

धनु राशि : आज का दिन आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे। आपके कार्यस्थल पर उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आप प्रतिद्वंद्वी की गतिविधियों से परेशान हो सकते हैं। आप आज वित्तीय बाधाओं को महसूस कर सकते हैं। खर्च में वृद्धि जारी रहेगी लेकिन दोस्तों की मदद से आप चीजों को सकारात्मक रूप से घुमा पाएंगे। आप मौसम में हुए बदलाव के कारण आप थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं इसलिए अपने आहार का विशेष ध्यान रखें और कुछ योग-कसरत करने की कोशिश करें। इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित करना आपके लिए उचित रहेगा। घर में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए किसी भी तरह की बहस से दूर रहने का प्रयास करें।

मकर राशि : जीवनसाथी के साथ आनंददायी समय बीतेगाI प्रेम-संबंधों में कुछ विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। इस समय आपको अपनी वाणी पर विशेष संयम रखना होगा। आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। आर्थिक गतिविधियों में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको सभी प्रकार से अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आर्थिक लाभ के लिए कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

कुंभ राशि : आज का दिन नई योजनाओं और उपक्रमों के लिए बहुत अच्छा है। अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन बड़ा शुभ है। भाग्य आपके पक्ष में है। रुके हुए कार्य प्रगति कर सकते हैं। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और कुछ अतिरिक्त प्रयासों के साथ एक पुराना दिया गया ऋण भी आपको वापस मिल सकता है। किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले जानकार व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। प्रेम संबंध आपके लिए सामान्य रहेंगे।

मीन राशि : व्यावसायिक सदंर्भ में नए उद्यम की शुरुआत कर सकते है या एक नए सौदे को अंतिम रूप दे सकते हैं, जो आपको भविष्य में यह अत्यधिक लाभ देगा। व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है। आपको योग्य लोगों के साथ संबंध स्थापित करने चाहिए। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि में वृद्धि करेंगे। आप और आपके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य शुभ रहेगा।

आज का पंचांग
============
20 मार्च, 2021
*****************
तिथि सप्तमी पूर्ण रात्रि
नक्षत्र रोहिणी 16:45
करण गर 18:03
पक्ष शुक्ल
योग प्रीति 11:56
वार शनिवार
सूर्योदय 06:25
सूर्यास्त 18:32
चन्द्रमा वृषभ 30:09
राहुकाल 09.27 – 10.58
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1942 (शार्वरी)
मास फाल्गुन
शुभ मुहूर्त
अभिजीत 12:04 – 12:53

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!