आज का राशिफल व पंचांग : 20 अक्टूबर, 2021 बुधवार

राजेन्द्र गुप्ता
20 अक्टूबर : पूर्णिमा व्रत आज।
20 अक्टूबर : कार्तिक स्नान आज से।
20 अक्टूबर : श्री वाल्मीकि जयंती आज।
20 अक्टूबर : राष्ट्रीय एकता दिवस आज।

21 अक्टूबर, 1931 प्रसिद्ध हिन्दी फिल्म अभिनेता शम्मी कपूर का जन्मदिन कल।

आज का राशिफल
*****************
20 अक्टूबर, 2021 बुधवार
———————————–
मेष राशि : घर का माहौल अच्छा रखना होगा। पारिवारिक सदस्यों से मेल-जोल बढ़ा कर रखना होगा, कहीं घूमने भी जा सकते हैं। अंतरिक्ष में ग्रहों की स्थिति के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है, इसका ध्यान रखना होगा।

वृष राशि : आर्थिक रूप से आपको सजग रहना होगा, आज लाभ का दिन है इसलिए लाभ के लिए मेहनत पर फोकस रखना होगा। पारिवारिक कलह से बहुत अलर्ट रहें। सारी ऊर्जा अनावश्यक कलह में बर्बाद हो सकती है।

मिथुन राशि : समय के महत्व को समझते हुए आज उन्हीं कार्य को वरीयता देनी होगी जो अधिक महत्वपूर्ण हैं। निवेश करने से पहले राय अवश्य लें अन्यथा पैसा डूब सकता है।

कर्क राशि : अतिथि देवो भवः आज आतिथ्य करने का मौका मिल सकता है। प्रेम दें जिससे उनकी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्राप्त हों। यदि आप वाहन काफी तेज चलाते हैं तो सावधान हो जाएं।

सिंह राशि : अंधकार चाहे जितना गहरा हो लेकिन प्रकाश की एक किरण उसे पराजित कर देती है। नकारात्मक परिस्थितियों में उम्मीद का दामन नहीं छोड़ना है। आज के दिन कर्ज लेने से बचें। क्रेडिट कार्ड का प्रयोग संभल कर करें।

कन्या राशि : ऊर्जा का लाभ लेने का दिन है। जोश के साथ अपने काम पर फोकस करिए। ऊर्जा को क्रोध में परिवर्तित न होने दें। परिचितों से मनमुटाव के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं। संबंधों को बचा कर चलें।

तुला राशि : अधिक काम के चलते दिमाग गर्म हो सकता है, लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें, आज इस मामले में दिन ठीक नहीं है।

वृश्चिक राशि : अधिक लाभ कमाने के लिए आज कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जिससे कि आपकी इमेज को हानि पहुंचे। कान की केयर करें, दर्द होने की आशंका है।

धनु राशि : ऑफिस में अपने सहकर्मियों के साथ ताल-मेल बना कर चलें। किसी भी व्यक्ति की बुराई न करें। जोड़ों का दर्द आपको परेशान कर सकता है। जिन लोगों को जोड़ों से संबंधित दिक्कतें पहले से चली आ रही हैं, उन लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

मकर राशि : अनुपयोगी कामों में अपने समय को बिल्कुल बर्बाद न करें। समय के मोल समझते हुए, आपको इसका सदुपयोग करना होगा। अनजाने व्याक्ति का उपहार अपयश का कारण बन सकता है।

कुंभ राशि : आज छोटी-छोटी खुशियां और आनन्द लेने के लिए तैयार रहें। यह प्रसन्नता आपको कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करेगी। आज शॉपिंग करने से बचना चाहिए और धन को बचाकर चलने में ही फायदा है।

मीन राशि : अपनी क्षमतानुसार किसी ज़रूरतमंद की आर्थिक रूप से सहायता करें। अपनी कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। घर से कोई वस्तु मिसप्लेस हो सकती है।
आज का पंचांग
===========
20 अक्टूबर, 2021
*****************
तिथि पूर्णिमा 20:28
नक्षत्र रेवती 14:02
करण विष्टि 07:43
बव 20:28
पक्ष शुक्ल
योग हर्शण 20:38
वार बुधवार
सूर्योदय 06:24
सूर्यास्त 17:49
चन्द्रमा मीन 14:02
राहुकाल 12:05 – 13:31
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1943 (प्लव)
मास आश्विन
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:43 – 12:28

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!