आज का राशिफल व पंचांग : 27 अक्टूबर, 2021 बुधवार

राजेन्द्र गुप्ता
27 अक्टूबर, 1920 को भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन का जन्मदिन आज।
28 अक्टूबर : अहोई अष्टमी कल।

आज का राशिफल
***************
27 अक्टूबर, 2021 बुधवार
————————————-
मेष राशि : मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी। अगर कोई नया काम, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी, अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी, दिन सुखमय बीतेगा। धर्म-कर्म और शुभ कार्यों में व्यस्त रहेंगे। अग्नि और बिजली से सतर्क रहें।

वृषभ : आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। ग्रह-नक्षत्र आपको संघर्ष के बाद सफलता दिलाएंगे। कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे, उन्नतिकारक दिन है। आय-सम्पति के लिए शुभ दिन। परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन : दिन मिलाजुला रहेगा। धर्म अध्यात्म में रुचि रहेगी। जीवनसाथी से अच्छा तालमेल रहेगा। अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं, लाभ मिलेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।

कर्क : अति उत्साह और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद की आशंका है। मन आज किसी बात से बेचैन हो सकता है, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास और अमल ना करें। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल से स्थिति नियंत्रण में रहेगी। ध्यान पूजन करना अच्छा रहेगा।

सिंह : आज सुबह से ही आप सक्रिय रहेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म और शुभ कार्यों में व्यस्त रहेंगे। बच्चों और परिवार के साथ आनंद और खुशी के पल गुजारेंगे। जोखिम वाले काम से दूर रहना चाहिए। खान-पान संयमित रखें।

कन्या : दिन उत्सावर्धक है दिवाली के पटाखे दिल में भी फूटेंगे। आज लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। किसी को उधार न दें। आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है। गैर जरूरी चीजों की खरीदारी ना करें। घर के साज-सजावट में व्यस्त रहेंगे, जोखिम से बचें।

तुला : दिन व्यस्तता में बीतेगा। घरेलू काम में सुबह से शाम कैसे बीतेगा पता ही नहीं चलेगा। आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा।

वृश्चिक : आज खर्च की अधिकता रहेगी। अपने व्यय पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। संध्या के समय धन खर्च करने से बचें। दोपहर बाद पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें।

धनु : आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। तीर्थस्थल की यात्रा कर सकते हैं। दिन आनंदायक रहेगा। परिवार संग खुशी मनाएंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। शाम का समय बच्चों और परिवार के साथ उत्सव मनाएंगे।

मकर: सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। मित्रों और परिचितों से संवाद होगा। घरेलू कार्यों में रुचि रहेगी। नई योजनाओं को शुरू करने के लिए शुभ दिन है, सफलता मिलेगी। सुख के साधनों में वृद्धि होगी।

कुंभ: आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। घर की साज-सजावट करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे, यात्रा लाभकारी रहेगी। मंगलमय दिन रहेगा। रुचिकर भोजन मिलेगा। पुराने परिचित लोगों से संपर्क हो सकता है।

मीन : सावधानी पूर्वक काम करें, जोखिम लेने से बचें। अपने प्रयास से सफलता प्राप्त करेंगे। लापरवाही से आपको नुकसान हो सकता है। हो सके तो यात्रा टालें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। धर्म-कर्म के काम में रुचि रहेगी।

आज का पंचांग
===========
27 अक्टूबर, 2021
*****************
तिथि षष्ठि 10:52
नक्षत्र आर्द्रा 07:08
करण वणिज 10:52
विष्टि 23:56
पक्ष कृष्ण
योग सिद्ध 26:07
वार बुधवार
सूर्योदय 06:29
सूर्यास्त 17:40
चन्द्रमा मिथुन 27:06
राहुकाल 12:04 – 13:28
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1943 (प्लव)
मास कार्तिक
शुभ मुहूर्त
अभीजित कोई नहीं

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!