कोरोना के डेल्टा वायरस और ओमिक्रॉन संक्रमण के साये मै नव वर्ष 2022 को सुखमय स्वस्थ खुशहाल बनाने के आसान उपाय part 5

dr. j k garg
किताब पढना एवं उनका सतत अध्ययन करना सभी के लिए जीवन की सभी अवस्थाओं में सबसे अच्छा और सबसे सस्ता ज्ञानवर्धक साधन है | सुखमय जीवन जीने के लिये अपना लक्ष्य निर्धारित करें, उद्देश्यहीन जीवन नहीं जिए | ईर्ष्यालु नहीं बने,दूसरों की सफलता पर खुश हों, उन्हें बधाई दें | अपने ईगो को छोड़े, मै मै मैं की रट नही लगायें, आपका ईगो आपको नकारा बनाके आपको हिन् भावना से ग्रस्त कर देगा | अपने ईगो के बजाय अपने मन से कहें कि में मुझें सोपें गये सारे काम सफलतापूर्वक कर सकता हूँ |आराम तलब जिन्दगी जीने के बजाय कर्मशील बने, निष्काम भाव से तलीनता के साथ कर्म करें |अपनी गलतियों को मानने में चूक नहीं करें क्योंकी आदमी को अपनी गलतीयों से जीवन का बड़ा सबक सीखने को मिलता है | याद रखे असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी है | दुसरों की गलतियों के लिये उन्हें माफ़ करें,फॉरगिव एन्ड फॉरगेट की निती को अपनायें | जीवन में घटित अवांचित दुर्भाग्यपूर्ण कष्ट पूर्ण घटनाओं को याद नहीं रक्खें उन्हें भूल जाएँ वरन विगत वर्षों की सुखद स्म्रतियों को याद कर मुस्करायें | याद रक्खें कि भावात्मक होकर उत्तेजना में लिये गये निर्णय अधिकतर असफल ही होते है | चिंतन कर सोच विचार करके शांत मन से विवेक पूर्ण निर्णय लें |किसी से कोई अपेक्षा नहीं रक्खें और किसी की भी उपेक्षा भी नहीं करें |

error: Content is protected !!