मकर सक्रांति —- सूर्य संवत्सर का सबसे महत्वपूर्ण बड़ा दिन part 1

j k garg
भारत के ऋषि मुनियों ने निर्विवाद रूप से सूर्य को जड चेतन की आत्मा माना है | भारतीय काल चक्र सूर्य की गति के मुताबिक ही चलता है | सूर्य का संक्रमन लगातार काल प्रवाह का परिचायक है | भारत में सोर संवत्सर को राष्ट्रिय मान्यता प्रदान की गई है वहीं सोर संवत्सर का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण दिन मकर संक्रान्ति को माना गया है | संक्रांति का मतलब है सूर्य का एक राशी से दुसरी राशी में गमन करना | मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि के अंदर प्रवेश करता है | इसी वजह से इस संक्रांति को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है | पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि में प्रवेश करते हैं,वैसे तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य व शनि में शत्रुता बताई गई है लेकिन इस दिन पिता सूर्य स्वयं अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं तो इस दिन को पिता पुत्र के तालमेल और प्रेम मिलाप के दिन के दिन व पिता पुत्र में नए संबंधों की शुरुआत के दिन के रूप में भी देखा गया है। पुराणों के अनुसार भगवान राम के पूर्वज एवं मां गंगा को धरती पर लाने वाले राजा भगीरथ ने इसी दिन अपने पूर्वजों का तिल से तर्पण किया था और तर्पण के बाद गंगा इसी दिन सागर में समा गई थी और इसलिए इस दिन गंगासागर में मकर संक्रांति के दिन विशाल धार्मिक मेला भरता है।

इसी दिन भगवान विष्णु ने असुरों का संहार करके असुरों के सिर को मंदार पर्वत पर दबा कर युद्ध समाप्ति की घोषणा कर दी थी। इसलिए मकर संक्रांति को बुराई पर अच्छाइयों और असत्य पर सत्य के रूप में मनाते हैं | मकर संक्रांति को नकारात्मकता को समाप्त कर सकारात्मक ऊर्जा की शुरुआत के रूप में भी मनाया जाता है। इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी |

error: Content is protected !!