आज का राशिफल व पंचांग : 1 अक्टूबर, 2022, शनिवार

राजेन्द्र गुप्ता
आज और कल का दिन खास
01 अक्टूबर 2022 : मां कात्यायनी के स्वरूप की पूजा आज।
01 अक्टूबर 2022 : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस आज।
01 अक्टूबर 2022 : रक्तदान दिवस आज।
02 अक्टूबर 2022 : मां कालरात्रि के स्वरूप की पूजा कल।
02 अक्टूबर 2022 : गांधी जयंती कल।
02 अक्टूबर 2022 : लाल बहादुर शास्त्री जयंती कल।

आज का राशिफल
******************
01 अक्टूबर, 2022, शनिवार
====================
मेष राशि : पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल-तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन ना बोलें।

वृषभ राशि : आप जो सोचते हैं, वो करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

मिथुन राशि : अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं, शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

कर्क राशि : दिन अनुभवपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

सिंह राशि : अपनी संगत बदलें, आपका संसार बदल जायेगा। अपने आप को सही साबित करने के लिए बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।

कन्या राशि : दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

तुला राशि : संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी ना करें। गलत निर्णय से जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यकर्म की रुपरेखा बनेगी।

वृश्चिक राशि : जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद ना करें।

धनु राशि : संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद्द जायज हो। आपकी निर्णय शक्ति बहूत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

मकर राशि : दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

कुम्भ राशि : कोई चौकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।

मीन राशि : व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आपके बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ-बुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

आज का पंचांग
===========
01 अक्टूबर 2022, शनिवार
************************
तिथि षष्ठी 08:48 PM
नक्षत्र ज्येष्ठा 03:12 AM
करण कौलव 09:44 AM
तैतिल 08:48 PM
पक्ष शुक्ल
योग आयुष्मान 07:57 PM
वार शनिवार
सूर्योदय 06:13 AM
सूर्यास्त 06:07 PM
चन्द्रमा वृश्चिक 03:12 AM
राहुकाल 09:12 – 10:41 AM
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944 (शुभकृत)
मास अश्विन
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:46 – 12:34 PM

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!