मुख्यमंत्राी मंगलवार को पुष्कर- अजमेर आयेंगी

ब्रह्मा मन्दिर पर एन्ट्री प्लाजा के भूमि पूजन सहित आम सभा को करेंगी संबोधित
vasundhara 30अजमेर, 9 अक्टूबर। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे मंगलवार 10 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे पुष्कर आयेगी तथा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेगी।
जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्राी मंगलवार को सावित्राी माता मन्दिर पर एन्ट्री प्लाजा विकास कार्यों का लोकार्पण करके ब्रह्मा मन्दिर पर एन्ट्री प्लाजा का भूमि पूजन करेंगी। इसके पश्चात मुख्यमंत्राी मेला मैदान स्टेडियम में आयोजित जन सभा का संबोधित करेगी। श्रीमती राजे दोपहर 1.15 मिनट पर पुलिस लाइन हैलिपैड अजमेर पहुंचेगी तथा 2 बजे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सभा कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेगी। बैठक के पश्चात मुख्यमंत्राी सायं 5.20 बजे पुलिस लाइन स्थित हैलिपेड से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जायेगी।

4.10 करोड़ की राशि से निखरा सावित्राी माता मन्दिर
जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने बताया कि प्रसाद योजना के तहत 4.10 करोड़ रूपए की राशि से पुष्कर में सावित्राी माता मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य करवाया गया है। इसके तहत जगत पिता ब्रह्मा की पत्नी सावित्राी माता के प्राचीन मंदिर के संरक्षण, जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यो के लिए भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा प्रसाद योजना के यह राशि स्वीकृत की गई थी।
उन्होंने बताया कि इस राशि से सावित्राी माता मंदिर की सीढ़ियों की मरम्मत, जीर्णोद्धार, नवीन सीढ़ियों का निर्माण, भव्य प्रवेशद्धार का निर्माण, सोविनियर शाॅप, पार्किंग के साथ साथ सम्पर्क सड़कों का सौन्दर्यकरण भी किया गया। सम्पर्क सड़कों पर रोशनी के लिए पोल लाईटस, फव्वारा, हाई मास्क लाइट का कार्य किया गया। इन पर लगभग 4.10 करोड़ रूपये की राशि व्यय की गई।

24.06 करोड की राशि से होगा ब्रह्मा मन्दिर का कायाकल्प
जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने बताया कि पुष्कर में ब्रह्मा मन्दिर परिसर के ऐन्ट्री प्लाजा सहित अन्य विकास कार्यों पर 24.10 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ब्रह्मा मन्दिर परिसर के दक्षिणी भाग में लगभग 9 बीघा भूमि उपलब्ध है जो कि पूर्व में मन्दिर का बगीचा था एवं वर्तमान में जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों हेतु इस स्थान पर ब्रह्मा मन्दिर में प्रवेश हेतु एक एन्ट्री प्लाजा की विस्तृत रूप रेखा बनायी गई थी। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे ने 21 अप्रेल 2017 को योजना को स्वीकृति दी। इस पर पर्यटन विभाग द्वारा 24. 06 करोड़ की स्वीकृति जारी की गई। स्वीकृत राशि में से देवस्थान विभाग द्वारा 5 करोड़, पर्यटन विभाग द्वारा 7 करोड़ 54 लाख 63 हजार एवं शेष राशि 11 करोड़ 51 लाख 37 हजार का वहन अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।
योजना के तहत यहां गौशाला, फूलमाला, प्रसाद आदि के लिए दुकाने, विभिन्न प्रकार के फव्वारे, रसोईघर, हवन कुण्ड, वृद्ध एवं निशक्तजनों के लिए लिफ्ट, एन्ट्री प्लाजा, स्पिरिचुअल पार्क एवं सेन्ट्रल प्लाजा, ओपन एअर थिएटर, पाथवे, बरामदा, टाॅयलेट, ब्लाॅक, लैण्डस्केपिंग, प्लानटेशन एवं गार्डन, आॅडियो एवं विजुअल सिस्टम आदि लगाए जाएंगे। इस काम के लिए कार्यादेश जारी कर दिया गया है।

error: Content is protected !!