महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत विशाल शोभायात्रा

अजमेर- 23 फरवरी -श्री सोमनाथ महादेव धाम पर आयोजित तीन दिवसीय श्री महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत विशाल शोभायात्रा को धाम के महन्त योगी श्री शम्भूनाथ के आर्शीवाद व नगर निगम अजमेर के महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, पार्षद राजेन्द्र पंवार, भारतीय सिन्धु सभा के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, समिति अध्यक्ष तुलसी सोनी की गरिमामयी उपस्थिति में कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा पुष्कर रोड श्रीनाथ जी की बगीची से प्रभारम्भ होकर, फायसागर रोड, संत कवंरराम कॉलोनी, रामनगर, आदित्य आश्रम होते हुये धाम पर समाप्त हुई। शाोभा यात्रा का जगह जगह सामाजिक, व्यापारिक व धार्मिक संगठनों की ओर से पुष्पवर्षा, शर्बत, मिठाई से स्वागत किया गया। कलश यात्रा में सुलोचना शुक्ला, श्वेता शर्मा, पुष्पा सोनी के साथ वासुदेव सोनी, कुमार, नरेन्द्र सोनी, महेश केवलरामाणी, नरेश सोनी, गिरधारी कट्टा, दिनेश सोनी ने मार्ग में सेवायें दी।
महोत्सव में 21 बालको को यज्ञोपवित जनेउ धारण करवाये गये। भजन संध्या में कलाकार मां म्यूजिक गु्रप वासूदेव सोनी ने अपनी प्रस्तुतियों पर सबका मन मोह लिया। देश भर से आये सेवाधारी परिवारों में सक्रियता से भाग लिया।
महाशिवरात्रि पर कल भगवान शिव का अभिषेक, हवन पूजन यज्ञ, आम भण्डारा, पल्लव के साथ समापन किया जायेगा।

(तुलसी सोनी)
मो.9829029647

error: Content is protected !!