आई. आई. एच. एम. आर में पी.एच. डी. कार्यक्रम का शुभाराम्भ

DSC_5763जयपुर, भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र प्रमुख अनुसंधान विश्वविद्यालय आई.आई.एच.एम.आर, जयपुर द्वारा ने ‘‘हॉस्पीटएल एण्ड हेल्थ मेनेजमेंट‘‘ में पी.एच.डी. प्रोग्राम भी शुरू कर दिया है। इस प्रोग्राम का शुभारम्भ करते हुए पूर्व मुख्य सचिव एम.एल.मेहता, अध्यक्ष राजस्थान कौशल आजीविका विकास निगम एवं आई.आई.एच.एम.आर, के चेयर पर्सन ने कहा कि संस्थान के इस गहन प्रोग्राम द्वारा अनुसंधान क्षमता के विस्तार के साथ ही आमजन के स्वास्थ्य के लिए सुलभ, सस्ती व गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के उपलब्ध करने में अहम भूमिका होगी।
पी.एच.डी. प्रोग्राम के समन्वयक डा. अरिदम दास ने बताया कि पूरे देश से पोस्ट ग्रजुएट कोर्स करने के साथ विशिष्ट स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े 21 प्रोफेशन्सलस को डाक्टरेट की उपाधि के लिए चयनित किया गया है। इसमें स्वास्थ्य प्रबन्धन एवं नीति के साथ अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं, फार्मेसी आदि से जुड़े सरकारी एवं निजी क्षेत्र के विशिष्ट विषय विेशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।
संस्थान के अध्यक्ष डा. एस.डी. गुप्ता ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि गत 30 वर्षों से स्वास्थ्य अनुसंधान, प्रबन्धन एवं प्रशिक्षण से जुड़े संस्थान द्वारा देश में अस्पताल एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में पी.एच.डी. प्रोग्राम शुरू करके नये अध्याय का प्रारम्भ किया है।
संस्थान कई राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों के साथ नेटवर्किंग के द्वारा स्वास्थ्य/प्रबन्धन क्षेत्र में अपना प्रमुख स्थान रखता है। इसके साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा के जिला स्तरीय केन्द्र के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। डा. गुप्ता ने बताया कि देश में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (इन हॉस्पीटल एवं हेल्थ मेनेजमेंट) के द्वारा इस क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। सन् 1984 से आज तक संस्थान ने देश एवं विदेश में 440 अनुसंधान परियोजनाऐं पर काम किया है। देश एवं विदेश में इस कोर्स की राज्य व देश की दृष्टि से एवं मिलेनियम डवलपमेंट कोर्स को प्राप्त करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
अकादमिक व छात्र अफेयरस के डीन कर्नल (डा.) अशोक कौशिक ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि उक्त कोर्स को स्वास्थ्य क्षेत्र की वर्तमान नीति एवं चुनौतियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
-कल्याण सिंह कोठारी
मीडिया सलाहकार
9414047744

error: Content is protected !!