जिला देहात भाजपा कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद का दायित्व दुसाद को देने पर पूर्व सिंचाई मंत्री भाटी के तेवर तीखे, प्रेस कान्फ्रेन्स में कहा – विधानसभा चुनावों में उनका व डा विश्वनाथ मेघवाल का दुसाद ने किया था विरोध। जिला स्तर पर दुसाद के कार्यक्रमों का करेंगे बहिष्कार।

वो अनुशासनहीनता नहीं तो यह भी नहीं – जिलास्तरीय भाजपा कार्यक्रमों का विरोध करने के निर्णय पर अनुशासनहीनता मानी जाने संबंधी सवाल पर भाटी ने तर्क दिया कि अनीति का विरोध पार्टी में वरिष्ठ नेताओं ने पहले भी किया है। भाटी ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत के राजनीतिक जीवन के उन लम्हों को उद्घृत करते हुए कहा कि शेखावत जी ने भी एक नेता को दायित्व सौंपे जाने के विरोध में स्वर मुखरित किए थे, यदि उस दौर में उनका विरोध अनुशासनहीनता की श्रेणी में नहीं था तो मेरे द्वारा किया जा रहा विरोध भी इस श्रेणी का नहीं है।
पार्टी के साथ हैं, रहेंगे – कोलायत विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे और मगरे का शेर पुकारे जाने वाले देवी सिंह भाटी ने प्रदेश स्तर पर इस विरोध के असर संबंधी सवाल के जवाब में कहा कि उनका विरोध जिलास्तर पर और पार्टी कार्यकर्ताओं के हित में है। वे पार्टी के साथ हैं और रहेंगे। इस जिलास्तरीय प्रकरण को प्रदेश स्तर पर प्रभाव डालने वाले कारक के रूप में वे नहीं देखते।
चुनावी बिसात – राजनीतिक हलकों में जिला देहात भाजपा अध्यक्ष पद पर सहीराम दुसाद का मनोनयन को चुनावी रणनीति के तहत देखा जा रहा है। निकट भविष्य में होने वाले चुनावों में कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष दुसाद का दायित्व बढ़ेगा । यहां यह बताते चलें कि आलाकमान द्वारा लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार होने के बावजूद उन्हें टिकट की बजाय दिए गए आश्वासन के अनुसार बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
मोहन थानवी
82 सादुल कालोनी बीकानेर
334001
मोबाइल 9460001255
ईमेल [email protected]