यूआईटी कर्मचारियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

bikaner samacharबीकानेर, 18 अक्टूबर 2017। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा सातवां वेतन आयोग लागू लागू करने पर यूआईटी कर्मचारी संघ ने आभार जताया है। संघ के अध्यक्ष गोविंद सिंह निर्वाण ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियों के हित में लिए गए निर्णय से खुशी का माहौल है। न्यास के समुद्र सिंह, अशोक चौहान, श्रवण चौधरी, सुरेश चंद लोहिया, दुर्गा शंकर आचार्य, नथमल व्यास, भंवर सिंह, जाफर खां, सुनील गुर्जर, आशाराम एवं जितेन्द्र सैंगर ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!