भादवा मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया पर सहस्त्रधारा का आयोजन

a21 (2)अजमेर 31 अगस्त 2015। भादवा मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया पर स्वामी कॉम्प्लेक्स में सहस्त्रधारा का आयोजन हुआ। भगवान भोले को रूद्रपाठ के बीच कराया सहस्त्रधारा से स्नान।
स्वामी समूह के सी.एम.डी. कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि भादवा मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया पर सोमवार को स्वामी कॉम्प्लेक्स में बने माता मन्दिर में भगवान शिव परिवार को स्वामी समूह परिवार की ओर से सहस्त्रधारा से स्नान कराया गया।
पण्डित गोपाल शास्त्री के आचार्यत्व में रूद्रपाठ और वैदिक मंत्रोचारों के साथ स्वामी समूह के सी.एम.डी. कंवल प्रकाश, डायरेक्टर प्रियंका, मनीश प्रकाश, गौरांग, कनिका सहित परिवार के सदस्य, विष्णु शर्मा, प्रियंका शर्मा, कैलाश चन्द जी, आनन्द शर्मा, महेश तेजवानी एवं महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा, उपमहापौर सम्पत सांखला, पार्षद जे.के. शर्मा, उमेश गर्ग सहित कई राजनीति और गैर राजनैतिक से सम्बन्ध रखने वालों भक्तों ने भगवान भोले का सहस्त्र जलधारा से जलाभिषेक किया। तत्पश्चात अनेक शिवभक्तों ने शाम 4 बजे तक भगवान शिव को स्नान कराया और धर्मलाभ कमाया। शाम को भगवान भोले का नयनाभिराम श्रृंगार कर राजगढ़ भैरवधाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज एवं जतोई दरबार के महन्त श्री फतनचन्द जी के सानिध्य में महाआरती की गई। तत्पश्चात प्रसाद वितरित किया गया।

कंवल प्रकाश किशनानी
सी.एम.डी.
स्वामी समूह

error: Content is protected !!