कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत भाटी ने किया जनसंपर्क

hemant bhati 1अजमेर। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याषी हेमन्त भाटी ने नामांकन दाखिल करने के बाद आज अपना प्रचार अभियान आरम्भ करते हुऐ विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर मतदाताओं से जन सम्पर्क किया।
शहर कांग्रेस के सदस्य एवं पार्षद बिपिन बैसिल ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याषी ने आज मुख्य चुनाव कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और चुनाव की भावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की श्री भाटी ने यहां कर्मचारी नेताओं से भी मुलाकात कर समर्थन मांगा कांग्रेस प्रत्याषी यहो माली समाज के प्रमुख लोगों में दिलिप पिल्कन्या, अम्बालाल, ताराचंद गहलोत आदी मोजूद थे।
इसी क्रम में हेमन्त भाटी ने अजय नगर में पाषर्द रष्मी हिंगोरानी द्वारा आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हड्डी हैं और उनके बलबूते पर ही चुनाव की वैतरणी को पार लगाया जा सकता है, उन्होने कहा कि जब जब कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव की कमान अपने हाथों मे लेकर सक्रियता से मतदाताओं के बीच गया है काग्रेस सत्ता के षिर्ष मुकाम पर पहुंची है। उन्होने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आम जन के लिऐ सरकार द्वारा जो जन कल्याणकारी योजनाऐं लागू की हैं उनके प्रचार प्रसार कर कांग्रेस प्रत्याषी हेमन्त भाटी को विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कैलाष झालीवाल, रष्मी हिंगोरानी, रामस्वरूप ढ़ेनवाल, योगेष शमार्, दिलीप पहलवान, रमेष नायक, महादेव बच्चानी, सुनिल लारा दिलिप हेमनानी, चेतनदास, हेमन्तदास, मोहित मल्होत्रा, सत्या लखन आदि मौजूद थे। यहां से कांग्रेस प्रत्याषी भाटी ने अजयनगर क्षेत्र का व्यापक दौरा कर जनसंपर्क किया उनके साथ सैकड़ो कार्यकर्ता थे। आमजन ने जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया।
-बिपिन बैसिल

error: Content is protected !!