अजमेर, 10 से 13 नवम्बर तक बैंगलूर में आयोजित 13वें राष्ट्रीय पैरालिम्पिक तैराकी प्रतियोगिता में संस्कृति द् स्कूल की स्वीमिंग कोच किरण टाक ने अपना वर्चस्व कायम किया । अपने उत्कृष्ट प्रदर्षन के आधार पर व्यक्तिगत चैम्पियन ट्रॉफी जीतने के साथ ही किरण टाक ने 100 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर बैकस्ट्रोक, 100 मीटर बटरफ्लाई, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक एवम् 200 मीटर व्यक्तिगत मैडले में स्वर्ण पदक हासिल कर संस्कृति द् स्कूल का मान बढ़ाया । विद्यालय प्राचार्य ले कर्नल ए के त्यागी (रिटा) ने उन्हें बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की ।