अजमेर। जिला निर्वाचन विभाग एक से अधिक मतदान केन्द्र वाले भवनों में मतदाताओं की सुविधा के लिए हैल्प डेस्क स्थापित करेगा। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारी लोकसभा क्षेत्र में स्थापित मतदान केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं व आधारभूत सुविधाओं संबंधी रिपोर्ट आगामी 7 अप्रेल तक निर्वाचन विभाग को भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।
यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भवानी सिंह देथा ने दी। उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र में नियुक्त सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केन्द्र का भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लें कि मतदान केंद्र का भवन उपयोग लेने योग्य है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी कम से कम 10 प्रतिशत मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करे, जिससे सुधारात्मक उपाय किए जा सके।
श्री देथा ने अनुसार निर्वाचन आयोग आधारभूत सुविधाओं को लेकर काफी गंभीर है। विभिन्न सुविधाओं के लिए आवश्यकतानुसार व्यय की स्वीकृति की प्रदान की जा चुकी है। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्येक मतदान दल को पर्याप्त मात्रा में दवाईयों के किट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आवश्यकता पडने पर मतदान दल के सदस्य अथवा मतदाता को प्राथमिक उपचार तुरंत उपलब्ध करवाया जा सके। गर्मी के मौसम के मद्देनजर मतदान दलों एवं मतदाताओं के लिए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था भी की here जाएगी। मतदान केन्द्रों पर पहुंचने, पीने के पानी, शौचालय आदि को दर्शाने के लिए साईन बोर्ड लगाए जाएंग। साथ ही जिन भवनों में एक से अधिक मतदान केन्द्र हों उन भवनों में हैल्प डेस्क स्थापित की जाएगी जिससे मतदाता अपने केंन्द्र तक सुगमता से पहुंच सके।