लोकसभा चुनाव-2014 हेतु मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण 25 मार्च से

अजमेर। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा के अनुसार लोकसभा आम चुनाव 2014 हेतु मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण आगामी 25 से 28 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। जिसमे मतदान दलों को ईलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन, निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची, डाकमत पत्र एवं अन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा।
श्री देथा के अनुसार अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण व पुष्कर के कार्मिकों को राजकीय महिला अभियांत्रिकी महाविद्यालय में किशनगढ, पुष्कर, नसीराबाद के कार्मिकों को राजकीय पोलोटेक्निक कॉलेज एवं ब्यावर, मसूदा, केकडी के कार्मिकों को आई.टी.आई. अजमेर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदान दलों को प्रशिक्षण दो-दो पारियों में प्रात: 9 से 12 बजे एवं दोपहर 2 से 5 बजे तक दिया जाएगा। प्रत्येक पारी में 200 कार्मिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
प्रशिक्षण स्थलों पर व्यवस्था एवं मॉनिटरिंग हेतु विशेषाधिकारी अजमेर विकास प्राधिकरण श्री कृष्ण अवतार त्रिवेदी को राजकीय पोलोटेक्निक महाविद्यालय, प्रोटोकोल अधिकारी श्री विरेन्द्र वर्मा को आई.टी.आई. एवं उपनिदेशक स्थानीय निकाय विभाग श्रीमती सीमा शर्मा को राजकीय महिला अभियांत्रिकी महाविद्यालय को नियुक्त किया गया है।

error: Content is protected !!