कांग्रेस सरकार ने आम जनता की कमर तोड़ दी-जाट

सांवरलाल जाट
सांवरलाल जाट

अजमेर। नसीराबाद विधायक एवं अजमेर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याषी प्रो. सांवरलाल जाट ने भाजपा युवा नेता भंवरसिंह पलाडा, विधायक भागीरथ चौधरी, सुरेष सिंह रावत, डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी के साथ बुधवार को किषनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। श्री जाट ने अपने चुनावी दौरे में कहा कि केन्द्र में कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के साथ साथ मंहगाई का रिकोर्ड तोड़कर आम जनता की कमर तोड़ दी हैं। सरकार का सौ दिन में मंहगाई कम करनें का दावा खोखला साबित हुआ। जाट ने कहा कि मंहगाई गरीब जनता की थाली से भोजन व सब्जियां छिन गई हैं। गरीब परिवार अपने भरन पोषण के लिए कर्ज में डूब गयें हैं। जिन्होंने गरीबी से हार मांगकर आत्महत्या को गले लगाया। जाट ने कहा कि गरीबों को आत्महत्या के रास्ते पर लाने वाली दोषी कांग्रेस सरकार है। श्रीजाट भ्रष्टाचार और गरीबी से मुक्त भारत के लिए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ही मुक्ति दिला सकती हैं। उन्होनें मतदाताओं से आव्हान् किया कि भाजपा के पक्ष में मतदान करकें देष में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनानें में योगदान करें। सांवरलाल जाट किषनगढ़ विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में जन सम्पर्क करनें के दौरान ग्रामीणों को सम्बोधन के समय ये बात कही। श्री जाट ने सिनोदिया, भदूण, नोसल, कोटडी, जाजोता, पनेर, रूपनगढ़ सिणमारा, पिगलोद, करकेडी, अमरपुरा आदि क्षेत्रों का दौरा किया जहा ग्रामवासियों ने जगह जगह साफा पहनाकर एवं फूल मालाओं से श्री जाट का ढोल ढमाकों के साथ जोरदार स्वागत किया। श्री जाट ने रूपनगढ़ में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। रूपनगढ़ फव्हारा चौराहा पर श्री जाट ने एक आम सभा को सम्बोधित किया। श्री जाट के साथ जिला परिषद सदस्य नन्दाराम मुण्ड, पंकज नामा, फैयाज अली, रूपनगढ़ मार्बल ऐसोसिऐषन अध्यक्ष माधोसिंह, बहादुर सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थें।

कांग्रेस के महफूल काठात एवं सरपंच किषन काठात, पवन काठात ने भाजपा को समर्थन दिया
अजमेर। कांग्रेस के मसुदा ब्लॉक अध्यक्ष महफूल काठात एवं जिवाना सरपंच किषन काठात, झाग के सरपंच पवन काठात ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होनें अपने समर्थकों को देष में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनानें हेतु भाजपा के पक्ष में मतदान करनें का आव्हान् किया।

किषनगढ़ विधायक भागीरथ चौधरी ने भाजपा प्रत्याषी जाट के समर्थन में जन सम्पर्क किया
किषनगढ़। किषनगढ़ विधायक भागीरथ चौधरी ने चौसला, हिन्डोली, धोलपुरियां, मोतिपुरा, माला, गागुन्दा, डॉग, मोगीनाडा, खेड़ा नोनपुरा, कल्याणीपुरा, कालाकलब, सील आदि ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर जाकर जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान क्षेत्र के लोगों ने श्री चौधरी का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामिणों को सम्बोधित करतें हुए श्री चौधरी ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने किसान विरोधी नीतियों के तहत लाखों किसानों ने आत्महत्या की उन्होंने मतदाताओं से आव्हान् किया कि किसानों के आत्महत्या की दोषी कांग्रेस सरकार को सबक सिखानें का अवसर आ गया हैं। ऐसी सरकार को हटानें हेतु भाजपा प्रत्याषी श्री जाट को विजयी बनायें। जनसम्पर्क के दौरान श्री चौधरी के साथ मण्डल अध्यक्ष निर्मल बन्डिया, रतन, मूलचन्द, सुनिल दरडा, रामस्वरूप, किषन बदादा, भंवर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थें।

भाजपा प्रत्याषी के समर्थन में मुख्यमंत्री वसुन्धरा केकडी में आज विषाल आमसभा
अजमेर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिन्धिया भारतीय जनता पार्टी प्रत्याषी प्रो. सांवर लाल जाट के समर्थन में 10 अप्रेल गुरूवार को केकडी में एक विषाल आम सभा को सम्बोधित करेगीं।
इसकी जानकारी देते हुए अजमेर लोकसभा मीडिया प्रभारी डॉ. अरविन्द शर्मा ने बताया कि श्रीमति राजे हेलीकोप्टर द्वारा दोपहर 12ः00 बजे केकडी पहुचेगी जहां से श्रीमति राजे सांवर के खेल मैदान रवाना होगीं। खेल मैदान में भाजपा प्रत्याषी प्रो. जाट के समर्थन में एक विषाल आम सभा को सम्बोधित करेगीं। श्री शर्मा ने बताया कि श्रीमति राजे आम सभा को सम्बोधित करनें के पश्चात् केकडी से प्रस्थान कर जायेगी। श्रीमति राजे की सभा को लेकर केकडी विधायक शत्रुघ्न गौतम के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने खेल मैदान का जायजा लिया। उन्होंने श्रीमति राजे की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। श्री गौतम ने कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली जिसमें वसुन्धरा राजे की सभा को सफल बनानें हेतु कार्यकर्ताओं को दिषा निर्देष दिये एव केकडी, सांवर, मेवदा, देवलिया, बघेरा, देवगांव आदि क्षेत्रों में घर घर जाकर पीले चांवल देकर वसुन्धरा राजे की सभा में पहुचनें का निमंत्रण दिया। श्री गौतम के साथ राजेन्द्र विनायका, महेन्द्र सिंह, अनिल राठी, राजेन्द्र माली, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थें।

विधायक अनिता भदेल ने महिला मोर्चा की बैठक ली
अजमेर। अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल की मौजूदगी में बुधवार को आदर्ष मण्डल महिला मोर्चा की एक बैठक दक्षिण विधानसभा चुनाव कार्यालय अजन्ता सिनेमा के पास सम्पन्न हुई। इस अवसर पर श्रीमति भदेल ने उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रत्याषी सांवर लाल जाट को भारी बहुमत से जितानें हेतु दिषा निर्देष दिये।
इसी प्रकार एक अन्य बैठक अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय पर भाजपा पार्षदों की एक बैठक सम्पन्न हुई। विधायक अनिता भदेल ने उपस्थित पार्षदों को चुनाव आचार सहिंता के दायरें में रहकर कार्य करनें के निर्देष दिये। श्रीमति भदेल ने चुनाव के समय बूथ पर बैठनें वाले कार्यकर्ताओं को सतर्कता से कार्य करनें हेतु विषेष निर्देष दिये। इस अवसर पर अजमेर दक्षिण विधानसभा के सभी भाजपा पार्षद उपस्थित थें।
श्रीमति अनिता भदेल ने वार्ड 11 में अजयनगर स्थित सैन्टमैरीव स्कूल के पास तथा वार्ड 12 में आषु स्वीट्स के सामने रामगंज में भाजपा के वार्ड कार्यकर्ताओं की एक बैठक को सम्बोधित हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को अब एकजूट होकर भाजपा के प्रत्याषी प्रो. जाट को विजयी बनानें हेतु तन मन से कार्य करें। बैठक को पूर्व विधायक हरिष झामनानी, जिला प्रचार मंत्री कंवल प्रकाष किषनानी ने भी सम्बोधित किया।
सिविल लाईन स्थित भाजपा प्रधान चुनाव कार्यालय ‘सौमाग्लयम्’ में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, सहकारिता प्रकोष्ठ, पर्यावरण प्रकोष्ठ, बैंकिग प्रकोष्ठ के सयोजकों की एक बैठक पूर्व राज्य मंत्री श्रीकिषन सोनगरा की उपस्थिती में सम्पन्न हुई। जिसमें श्री सोनगरा ने सयोजकों को घर घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करानें को प्रेरित करनें का आव्हान् किया।

मोदी का 3डी होलोग्राम द्वारा जनसभा का आयोजन 11 अप्रेल को
अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम वरिष्ठ नेता श्री नरेन्द्र मोदी जी का एक 3-डी होलोग्राम द्वारा जनसभा का आयोजन 11 अप्रेल को सायं 07 बजे से 08 बजे तक ‘‘विजयलक्ष्मी पार्क’’ में आयोजित किया जायेगा।
कार्यक्रम जानकारी देते हुए अजमेर मीडिया प्रभारी डॉ. अरविन्द शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे देश में एक साथ 100 स्थानो पर लाईव आयोजित होगा, जिसमें श्री मोदी जनता को सीधे सीधे सम्बोधित करेगे एवं अपने सम्बोधन में देश के लिये विजन जनता के सामने प्रस्तुत करेगे। 3-डी होलोग्राम जैसी उच्च तकनीक के माध्यम से इस प्रकार की सभा भारत में पहली बार आयोजित की जा रही है।

error: Content is protected !!