आखिर कब मिलेगा भगाणा पीडिताओं को इंसाफ?

noratram loroliहरियाणा के भगाणा क्षेत्र में हुये गैंगरेप की चारों पीडिता अपने परिवार
व सहयोगिओं  के साथ दिल्ली के जंतर -मंतर पर पिछले डेढ माह से धरना दे
रही है। हालाकि इनके विरोध- प्रदर्शन से आरोपी गिरफ्तार हों चुके है,मगर
आरोपीओं के दबंग रिश्तेदार लगातार पीडित परिवार को धमकीयाँ दे रहे है.
याद रहे इंसाफ में देरी व  धमकीयाँ से परेशान एक पीडिता के रिश्तेदार ने
विषैला पदार्थ खा लिया था. सब छोडकर देखें तो सवाल यह है कि आखिर
पीडिताओं को इंसाफ कब मिलेगा?.सभी पीडित बच्चियां भी इंसान है,और इंसान के पास आवश्यक दो चीज है- विश्वास और सब्र  न्याय मिलने का सब्र लेकर इंसाफ के लिए लड़ रही इन बच्चियों का जिस दिन
सब्र टुट गया तो इनका (पीडित बच्चियों का) व सुनने/देखने वालों का देश के
कानून से विश्वास उठ जायेगा. तब क्या देश का अंधा कानून जवाब दे पायेगा इन बच्चियौं को और इनके परिवार को? कानून के प्रत्येक विभाग के प्रशासन से मेरा निवेदन है जल्द इंसाफ दिलाकर
अपना विश्वास कायम रखें.
नोरतराम लोरोली
राष्ट्रीय मेघवाल युवा छात्र संगटन राजस्थान प्रदेश

error: Content is protected !!