प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी घोषित, अनिता भदेल उपाध्यक्ष

a bhadel 11जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने पार्टी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कुल 33 पदाधिकारियों की प्रदेश कार्यकारिणी में 7 महिलाओं को जगह दी है। साथ ही 39 जिला अध्यक्षों के नाम भी घोषित कर दिए गए हैं। प्रदेश की टीम में 5 सांसद व 7 विधायक हैं। 5 विधायकों को जिलाध्यक्ष बनाया है।
अजमेर दक्षिण की विधायक श्रीमती अनिता भदेल सहित कुल आठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं- रामकिशोर मीणा, सांसद संतोष अहलावत, चुन्नीलाल गरासिया, विधायक नंदकिशोर सोलंकी, भजनलाल शर्मा, विधायक मोहनलाल गुप्ता, महेंद्र बोहरा।
युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक लाहोटी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। वहीं मोर्चा के निवर्तमान अध्यक्ष डीडी कुमावत को जयपुर देहात का जिलाध्यक्ष बनाया है। बाड़मेर चुनावों में सह प्रभारी की भूमिका निभाने वाले कुलदीप धनकड़ को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। शिव के पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत को बाड़मेर के चुनावों में निभाई वफादारी के बदले में जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान को बरकरार रखा है। वहीं जालोर में संघ खेमे के अमीचंद जैन को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पाली के जिलाध्यक्ष महेंद्र बोहरा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। भरतपुर के जिलाध्यक्ष भजनलाल शर्मा को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। पूर्व उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत के भाई विशन सिंह के पोते नवदीप सिंह शेखावत को भाजपा के मीडिया का प्रदेश प्रभारी बनाया है। संजय जैन को जयपुर शहर और डीडी कुमावत को जयपुर देहात का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। कुमावत अभी युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष और जैन जयपुर जिले के उपाध्यक्ष थे।

error: Content is protected !!