शोक संतप्त परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ की पूज्य माताजी के निधन के समाचार से राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस पदाधिकारी उनके निवास स्थान पर पहुंचे और दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि देने पहुंचने वालों में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, राजेंद्र रावत, ब्यावर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर चौधरी, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुरेश भड़ाणा, पूर्व विधायक मसूदा कयूम खां, काना राम चोटीया, किशनगढ़ विधायक एवं अजमेर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास चौधरी, पूर्व अध्यक्ष डीसीसी शहर अजमेर विजय जैन, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, डॉ. नवीन परिहार (अतिरिक्त निदेशक पशुपालन विभाग एवं श्री पुष्कर पशु मेला अधिकारी), कर्मचारी नेता अजय सैनी, दिलीप चौधरी, गोपाल मेहरडा, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल, देहात जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सौरभ बजाड़, गौरव बजाड़( RAS) सदस्य रेवन्यू बोर्ड अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष फखरे मोईन, कांग्रेस नेता प्रताप यादव, पार्षद मीनाक्षी यादव, मिथिलेश टांक, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शैलेश गुप्ता, पुष्कर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन कमल पाठक, कोटपूतली के पार्षद फौजी राम आर्य, सुभाष यादव, सुनील कसाणा तथा अजमेर के पार्षद कैलाश कोमल, डॉ शैतान सिंह रावत रावत समाज अध्यक्ष इलियास कुरैशी पूर्व अध्यक्ष जिला क्रिकेट संघ, सहित अनेक गणमान्यजन शामिल रहे।
सभी नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने धर्मेंद्र राठौड़ एवं उनके परिजनों से मिलकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुखद घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का विश्वास दिलाया। उपस्थित जनों ने दिवंगत माताजी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी