अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के लिये अजमेर जिला वृत्त में 9 सितम्बर मंगलवार को 10 स्थानों पर विद्युत चौपालों का आयोजन किया जाएगा।
निगम के अधीक्षण अभियंता (अ.जि.वृ.) श्री डी. एन. जांगिड ने बताया कि यह विद्युत चौपाल मंगलवार को ग्रामीण कनिष्ठ अभियंता मुख्यालय (33/11 के.वी. सब स्टेषन) पर प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जायेगी। ये चौपालें 9 सितम्बर को सेदरिया, मसूदा, जवाजा, दादिया, रलावता, नसीराबाद, बांदनवाड़ा, गोयला, प्राणहेड़ा एवं सावर के सहायक अभियंता क्षेत्र में आयोजित होगी। चौपाल में प्राप्त षिकायतों का पंजीयन कर समयबद्धता से निस्तारण भी किया जाएगा।
अजमेर शहर वृत्त में लगेगी तीन चौपालेंः-
अजमेर शहर वृत्त के अधीक्षण अभियंता श्री एस. एस. मीना ने बताया कि मंगलवार 9 सितम्बर को अजमेर शहर वृत्त के मदार सब-डिवीजन की विद्युत चौपाल 33 केवी सब-स्टेषन ऊंटड़ा पर लगेगी जबकि पुष्कर की सब-स्टेषन नान्द पर तथा सराधना सब-डिवीजन की विद्युत चौपाल 33 केवी सब-स्टेषन डोडियाना पर आयोजित होगी।
डिस्कॉम्स अध्यक्ष 11 को बैठक लेगंे
अजमेर। डिस्कॉम्स अध्यक्ष श्री आर. जी. गुप्ता आगामी 11 सितम्बर को दोपहर 2.00 बजे हाथी भाटा पावर हाऊस स्थित कार्यालय सभागार में अजमेर जोन के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेगें। मुख्य अभियंता (अजमेर जोन) श्री बी. एस. रत्नू ने यह जानकारी दी।