_*ब्रॉड स्पेशियलिटी- ऑबस्टेट्रीक्स एंड गायनेकोलॉजी की मुख्य सूची जारी*_
अजमेर, 9 सितंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत ब्रॉड स्पेशियलिटी- ऑबस्टेट्रीक्स एंड गायनेकोलॉजी के पदों हेतु मुख्य सूची जारी की गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पदों हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम अंतर्गत अस्थाई रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार उपरांत संबंधित सेवा नियमानुसार 15 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।