भामाशाह नामांकन हेतु चार दिन आयोजित होगा शिविर

beawar samacharब्यावर। भामाशाह योजना के तहत ब्यावर शहरी क्षेत्रा के वार्ड नं.9 के लिये महिलाओं मुखियाओं का भामाशाह कार्ड बनाने के लिये सभी पारिवारिक सदस्यों का नामांकन करने हेतु राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय डिग्गी मौहल्ला परिसर में सोमवार 8 सितम्बर को शुरू हो गया। यहां यह शिविर प्रातः 9 से सायं 6 बजे तक 9 सितम्बर तथा 10 एवं 11 सितम्बर को भी संचालित रहेगा। शिविर प्रभारी अधिकारी एसडीओ भगवती प्रसाद ने उक्त जानकारी दी।
महिला मुखिया अपने सभी पारिवारिक सदस्यों के साथ सभीके मूल प्रमाणपत्रों सहित शिविर में होंवे उपस्थित
एसडीओ भगवती प्रसाद ने यह खुलासा किया है कि भामाशाह योजना के तहत भामाशाह नामांकन कार्ड बनाने हेतु महिला मुखिया एवं उसके पूरे परिवार यानि सभी पारिवारिक सदस्यों का नामांकन किया जाता है। अतः वार्ड की महिला मुखियाओं से अनुरोध है कि वे मुखिया के रूपमें स्वयं तथा परिवार के सभी सदस्यों के मूल प्र्रमाण पत्रों सहित सभी परिवारिक सदस्यों को शिविर मंे लेकर आएं ताकि एक ही बार में एक ही मशीन पर उसे पूरे परिवार का डाटा इन्द्राज़ किया जा सकें। उन्होंने यहभी बताया कि भामाशाह नामांकन हेतु परिवार में पति व पत्नी का आधार कार्ड होना जरूरी है लेकिन परिवार में छोटे बच्चों केलिये आधार कार्ड जरूरी नही हैं।
ब्यावर हैडपोस्ट ऑफिस एवं ब्यावर आर.एस.का सीबीएस बचत खाते भी होंगे मान्य
एसडीओ भगवती प्रसाद ने बताया कि भामाशाह नामांकन कार्ड बनाने हेतु ब्यावर में शिविरों के अन्तर्गत ब्यावर आर.एस.(रेलवे स्टेशन रोड़) एवं ब्यावर हैड पोस्ट ऑफिस में महिलाओं के पूर्व में खुले हुए सीबीएस (कोर बैंकिंग सोल्यूशन ) बचत खाते भी मान्य होंगे ।

विश्व साक्षरता दिवस मनाया
ब्यावर। राजकीय सनातनधर्म उच्च माध्यमिक विद्यालय देलवाडा ब्यावर में मानवाधिकार सेवायतन समिति ब्यावर की ओर से प्रधानाचार्य शिव कुमार दुबे की अध्यक्षता में विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया। कार्यकम में प्रधानाचार्य श्री दुबे ने सभी विद्यार्थियों को समाज के सभी लोगों को शिक्षित करने तथा निक्षरता का निवारण करने हेतु सामूहिक रूपसे प्रयासरत रहने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि हमारे परिवार एवं समाज में जो भी निरक्षर मिले, उसे अक्षर ज्ञान प्रदान करने कोशिश की जानी चाहिए।
मानवाधिकार सेवायतन समिति सचिव हेमन्त दीक्षित के अनुसार विद्यालय में विश्व साक्षरता दिवस के मौके पर संस्थान की ओर से ‘‘ छात्रांे के जीवन में शिक्षा का योगदान ’’ विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता भी रखी गई। समिति सचिव ने बताया कि आज से आगामी 14 सितम्बर तक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करके सुलेख, श्रुतिलेख , भाषण, कविता संबंधी प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रा-छात्राओं को साक्षरता कार्यक्रम चलाने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

विभिन्न क्षेत्रों में आज चार घण्टे रहेगी विद्युत आपूर्ति बंद
ब्यावर। विद्युत निगम के 220 के.वी. ग्रिड सब स्टेशन ब्यावर पर 33 के.वी.बस बार के अत्यावश्यक रखरखाव एवं मरम्मत का कार्य करने हेतु 9 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक विभिन्न 33 के.वी. फीडरों से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत निगम ब्यावर के अधिशाषी अभियन्ता (वितरण) दिनेश सिंह ने उक्त जानकारी दी एवं बताया कि 33 के.वी. क्षमता वाले क्रमशः दुर्गावास फीडर, गोहाना फीडर, सैदरिया फीडर, छावनी पावर हाऊस फीडर, ब्यावरखास फीडर, पीपलाज फीडर, राजियावास फीडर, काबरा फीडर, जवाजा फीडर, शेखावास फीडर, गोविन्दपुरा फीडर , बाबरा फीडर, बर फीडर तथा आई.ओ.सी. फीडर से जुड़े संबंधित विद्युत क्षेत्रों में आज प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

नगर परिषद आम चुनाव 2014 की तैयारी को लेकर प्रगणकों की प्रशिक्षणात्मक बैठक आज
ब्यावर। नगर परिषद ब्यावर आम चुनाव 2014 के निर्वाचक नामावलियों के प्रारूपक का प्रकाशन 13 सितम्बर को होगा।निर्वाचक नामावलियों के प्रारूप प्रकाशन एवं आक्षेपों के संकलन हेतु निर्वाचक एवं रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम ) ब्यावर ने नगर परिषद ब्यावर के विभिन्न वार्डोे में प्रगणकों एवं पदाभिहित अधिकारियेां की ड्यूटी लगाते हुए उन्हें 9 सितम्बर को ब्यावर तहसील सभागार में प्रशिक्षण हेतु उपस्थित होने का आदेश दिया है।
निर्वाचक एवं रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) ने बताया कि तहसील कार्यालयी सभागार में आज 9 सितम्बर को प्रगणकों को दो चरण में प्रशिक्षण दिये जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में दोपहर 2 बजे नगर परिषद के वार्ड नं. एक से 24 हेतु नियुक्त प्रगणक क्रमांक एक से 49 को तथा सायं 4 बजे वार्ड नं. 25 से 45 हेतु नियुक्त प्रगणक क्रमांक संख्या 50 से 98 को प्रगणकों को ज़रूरी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। संबंधित प्रगणक उक्त प्रशिक्षण में आवश्यक रूपसे उपस्थित होंगे।

error: Content is protected !!