
अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा पुरूष पंण्डित दीनदयाल जी उपाध्याय की कल 25 सितम्बर को जयंति के अवसर पर भाजपा मण्डलों व मोर्चो द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश द्वारा प्रभारी के रूप में भेजे गये भाजपा के प्रदेश मंत्री श्री बीरमदेव सिंह मौजूद रहेगें। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने बताया कि पण्डित दीनदयाल जी द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद का दर्शन भाजपा का मूल दर्शन है तथा पण्डित दीनदयाल जी का सम्पूर्ण जीवन आचरण व्यवहार व कुशल संकठनिक क्षमता सबके लिये आदर्श है। पंण्डित दीनदयालजी की जंयति पर रचनात्मक, सामाजिक समरस्ता आदि के कार्यक्रमों के साथ ही एकात्म मानववाद दर्शन, पण्डित दीनदयाल जी की जीवनी, जनसंघ की स्थापना आदि विषयों पर मण्डलों में कार्यक्रम आयोजित होगें। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा आदर्श मण्डल द्वारा सांय 04 बजे महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन धोलाभाटा में कार्यक्रम होगा। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक श्रीमती अनिता भदेल, जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव व जिला महामंत्री कैलाश कच्छावा का उदबोधन होगा। भाजपा बजरंग मण्डल द्वारा सांय 05 बजे शिव रेम्बुल रोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा, महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत का उदबोधन होगा। भाजपा आर्य मण्डल द्वारा सांय 05 बजे सेंट मेडीडीटी स्कुल अजयनगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक श्रीमती अनिता भदेल, पूर्व सांसद रासासिंह रावत, पूर्व विधायक हरिश झामनानी का उदबोधन होगा। भाजपा पृथ्वीराज मण्डल द्वारा सांय 06 बजे स्वर्णकार धर्मशाला ऋषि घाटी में आयेाजित कार्यक्रम में भाजपा नेता धर्मेश जैन, धर्मेन्द्र गहलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा का उदबोधन होगा।
इसी प्रकार भाजपा जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रातः 11 बजे आर्यभट काॅलेज पटेल मैदान के पास में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा दोपहर 03 बजे चिकित्सालय में फल वितरण के साथ ही सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जायेगा। भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा द्वारा सांय 05 बजे कच्ची बस्तीयों में जाकर सामाजिक समरस्ता तथा वृक्षारेापण कर सरकार की कल्याणकारी येाजनाओं से अवगत कराया जायेगा। भाजपा अनुसुचित जनजाति मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण सहित विभिन्न रचनात्मक कार्य किये जायेगें। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अल्पसंख्यक बस्तियों में कार्यक्रम के साथ ही मण्डल स्तर पर विचार गोष्ठियों का आयेाजन किया जायेगा।
कंवल प्रकाश किशनानी
जिला प्रचार मंत्री
भाजपा शहर जिला अजमेर
9829070059