कुन्ती की व्यथा राज्यस्तर पर पुरस्कृत
अजमेर / रंगकर्मी एवं नाटककार उमेश कुमार चौरसिया द्वारा लिखित लघु नाटक ‘कुन्ती की व्यथा‘ को राज्यस्तर पर पुरस्कृत किया गया है। जवाहर कला केन्द्र जयपुर द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय लघु नाटक प्रतियोगिता के प्रोढ़ वर्ग में चौरसिया के इस नाटक को चतुर्थ स्थान पर सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में राज्यभर से लगभग 60 नाटककारों की प्रविष्टियां सम्मिलित हुई थीं। कुन्ती की व्यथा नाटक में महाभारत के चर्चित चरित्र कुन्ती की अपने पुत्र कर्ण को प्रत्यक्ष पाकर भी स्वीकार न कर पाने की करूण व्यथा को दर्शाया गया है।
उमेश कुमार चौरसिया
निर्देशक संपर्क-9829482601