अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी श्री महेष चन्द्र शर्मा को राज्य सरकार ने सहायक निदेषक पद पर पदोन्नति दी हैं। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के अधिकारी श्री शर्मा ने बुधवार को निगम में सहायक निदेषक (जन सम्पर्क) का पद भार ग्रहण कर लिया हैं। श्री शर्मा डिस्कॉम सहित उदयपुर, राजसमंद एवं सिरोही जिलों में भी सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं।