ब्यावर, (हेमन्त साहू)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टुबर नजदीक आ रही है । लेकिन शहर के ह्दय स्थल चांगगेट पर गांधी सर्कल पर बिना चश्मे के गांधीजी की प्रतिमा लाचार व दुखी दिखाई दे रही है। दिखावे के तौर पर शहर मे सफाई कार्य तो किया जाता है लेकिन अपने भारत देश को स्वाधीन करने मे अग्रणी रहे गांधीजी की प्रतिमा के आस पास घास फेलाकर कचरा गांधीजी का अपमान कर रहा है। परिषद सभापति व अधिकारियो का रोजाना कई बार सर्कल के पास होकर गुजरते है। लेकिन परिषद प्रशासन सर्कल की साज सज्जा कार्य से बेखबर ध्यान नही दे रहा है। फोटो:- सुमन प्रजापति।