श्रेष्ठ भारत के लिए कांग्रेस से मुक्ति आवश्यक

260914 Dadri Haryanaनई दिल्ली। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि श्रेष्ठ भारत विकसित भारत बनाने के लिए कांग्रेस संस्कृति से मुक्ति आवश्यक है। विकसित एवं समृद्ध हरियाणा के सपनों का पूरा करने के लिए विधानसभा में भाजपा को विजयी बनाना है। किरण माहेश्वरी हरियाणा के दादरी एवं बहादूरगढ़ में जनसभाओं को संबोधित कर रही थी। किरण ने कहा कि भारी भ्रष्टाचार एवं भाई भतीजावाद के कारण ही हरियाणा विकास की दौड़ में पिछड़ गया है। आज राज्य मे बेकारी की गंभीर समस्या है। नए उद्योग धंधे नहीं आ रहे है। राज्य की कांग्रेस सरकार संसाधनों की लूट खसोट कर रही हूँ। किरण ने भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का आव्हान किया। आज दादरी में सोमवीर सांगवान एवं बहादूरगंढ़ में नरेश कौशिक नें किरण माहेश्वरी एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के सानिध्य में नामांकन भरे। जनसभाओं में जनता की भारी एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति थी।

error: Content is protected !!