अजमेर। विधानसभा अध्यक्ष श्री कैलाश मेघवाल 7 अक्टूबर को शाम 4.30 बजे बिजयनगर आएंगे। वे यहां श्री प्राज्ञ महाविद्यालय में आयोजित होने वाली 34वीं राष्ट्रीय जूनियर (बालक-बालिका) खो-खो प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में भाग लेंगे। वे रात्रि विश्राम के पश्चात 8 अक्टूबर को जयपुर के लिए रवाना होंगे।राजस्व कैम्प हेतु कार्यक्रम जारी
अजमेर। राजस्व विभाग से संबंधित समस्यााओं के निराकरण हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होने वाले राजस्व कैम्प का कार्यक्रम जारी किया गया है।
जिला कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा के अनुसार अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित राजस्व कैम्प में गा्रम की जमाबंदी का पठन करने का कार्यक्रम आयोजित करने, राजस्व संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। जिसके तहत नामान्तरकरण की तस्दीक करना, विरासत में दर्ज होने वाले नामान्तरकरण, रजिस्ट्री आधारित नामान्तरकरण, अभिलेख की लिपिकिय त्राुटियां दुरूस्त करना, तरमीम, सीमाज्ञान व पत्थर गढी, सहमति से खाता विभाजन, नवीन राजस्व ग्रामों का गठन पर त्वरित कार्यवाही कर प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किए गए है।