नगर निगम , अजमेर !
विषय :-दौलतबाग़ में लाइट व् सफाई बावत !
महोदय ,
उपरोक्त विषयांतर्गत आपको अजमेर के एक मात्र दौलत बाग़ जो की अजमेर की शान है ! विगत कई वर्षों से इसकी दुर्दशा हो रही है ! जिसका मुख्य कारण दौलत बाग़ में लाइट की व्यवस्था नहीं होना है !
इस क्षेत्र में पुरे देश से कई जायरीन व् पर्यटक घूमने आते हैं, और हादसे का शिकार होते हैं ! पुरे दिन बगीचे में छाछ बेचने वाली औरतें , चाय बेचने वाले , पापड़ बेचने वाले आदि जायरीनों व् पर्यटकों के साथ गंदे मजाक व् अश्लील हरकत करते हैं ! जबकि क्षेत्र में किसी भी तरह की सामग्री बेचना अपराध है लेकिन प्रशाशन का ध्यान इस और नहीं जाता इससे अजमेर की साख खराब होती है ! देखा जाये तो पूरा पार्क में क़ानून व्यवस्था भरस्टाचार की भेंट चढ़ी हुई है !
इस प्रकार शाम होते होते लड़कियां व् छक्के पार्क में घूमने आ जाते हैं और ग्राहकों की तलाश में घूमते रहते हैं ! शहर में बहार से पड़ने आये लड़के व् अनजान पर्यटक इनके शिकार होते हैं ! सामान छीनना व् लड़कों व् पर्यटकों को ब्लैक मेल करना इनका धन्दा है ! इसका भी मुख्य कारण पार्क में केवल मंदिर पर ही लाइट जलती है बाकि सारी लाइट बंद पड़ी हैं जिसका फायदा असामाजिक तत्व नशीले प्रदार्थ बेचने उड़ाते हैं ! व् सुनसान क्षेत्र में लड़कियों को लेजाकर अश्लील हरकत होती हैं !
8 बजे बाद पार्क में सभ्य जनता का जाना दुश्वार हो रखा है ! पुरे पार्क में आवारा जानवर कुत्ते घूमते दिखाई देते हैं ! या असामाजिक तत्व आने वाले लोगन पर छींटा कसी करते दिखाई देते हैं ! पार्क के सभी गेटों पर दुकानदारों के कब्जे हैं! जिससे पार्क में घूमने आने वाले लोगन को पार्किन की जगह खाली नहीं मिल पाती !
गंदगी पुरे पार्क में फैली रहती है जिसकी सफाई नहींकी जाती जिसके कारण पार्क में बदबू व् मच्चर से लोग परेशान रहते हैं !
उम्मीद है आप इन सब बातों पर ध्यान देंगे व् बिना विलम्ब के सर्व प्रथम लाइट की व्यवस्था पुरे पार्क में कराएँगे !
धन्यवाद
देवेन्द्र सक्सेना
अजमेर !
