जनता की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण – भटनागर

संभागीय आयुक्त एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के कार्यवाहक अध्यक्ष ने ली एडीए की बैठक
जनता की सुविधा के लिए एडीए के अजमेर क्षेत्रा में होंगे 24 सेक्टर 
प्रत्येक सेक्टर का प्रभारी होगा नियुक्त 
एडीए परिसर को बनाया जाएगा वाई फाई सुविधायुक्त
रिक्त पदोें की भर्ती के प्रयास शुरू, एक ही दिन में कई रिक्त पदों पर लगाए कार्यवाहक अधिकारी व कर्मचारी
मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे की यात्रा की तैयारियां शुरू, शनिवार व रविवार को भी होगा एडीए में काम
धर्मेन्द्र भटनागर
धर्मेन्द्र भटनागर

अजमेर। संभागीय आयुक्त एवं एडीए के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र भटनागर ने शुक्रवार को अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक लेकर जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं शहर के विकास के लिए प्रभावी भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनता की परिवेदनाओं एवं समस्याओं के निस्तारण एवं कामकाज में तेजी लाने के लिए प्राधिकरण के अजमेर क्षेत्रा को  24 सेक्टर में विभाजित कर प्रभारी अधिकारी लगाने, रिक्त पदों को तुरन्त भरने एवं एडीए परिसर को वाई फाई सुविधायुक्त बनाने के निर्देश दिए। इससे अजमेर में मास्टर प्लान, स्मार्ट सिटी व हैरिटेज सिटी के कार्य में गति आएगी।

संभागीय आयुक्त एवं एडीए के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र भटनागर ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में शहर के विकास एवं जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण से जुड़े कई निर्णय लिए गए। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री भटनागर ने कहा कि अजमेर एक ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत वाला शहर है। केन्द्र सरकार ने अजमेर को स्मार्ट सिटी व हैरिटेज सिटी के रूप में चयनित किया है। इसके विकास के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से जनता की समस्याओं को संवेदनशील होकर निस्तारण करने को कहा। बैठक में एडीए आयुक्त श्रीमती स्नेहलता पंवार एवं विशेषाधिकारी कृष्णावतार त्रिवेदी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
जनता की सुविधा के लिए एडीए के अजमेर क्षेत्रा में होंगे 24 सेक्टर 
श्री भटनागर ने अजमेर की जनता की सुविधा एवं कामकाज में गति लाने के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण के क्षेत्रा को 24 सेक्टर में विभाजित कर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सेक्टर प्रणाली से अधिकारियों की जिम्मेदारी एवं जवाबदेही बढ़ेगी एवं जनता की समस्याओं का जल्द निराकरण होगा। इन सभी सेक्टरों में प्रभारी अधिकारी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एडीए के अजमेर उत्तर जोन के तहत 12 सेक्टर बनाए गए हैं। सेक्टर संख्या एक में ग्राम थोक मालियान प्रथम, दो में नारेली, किरानीपुरा, बड़ल्या एवं गुवारडी, तीन में थोक तेलियान, चार में बोराज काजीपुरा, हाथीखेडा व कोटडा, पांच में माकड़वाली, छः में चैरसियावास, नौसर, लोहागल व पदमपुरा, सात में नरवर व भवानीखेड़ा, आठ में मानपुरा, चाचियावास व कायमपुरा, नौ में छातडी व गगवाना, दस में भूडोल, नोलखा व गोडियावास, ग्यारह में घूघरा व कायड़ तथा सेक्टर बारह में लाड़पुरा, गुढ़ा, रसूलपुरा, मदारपुरा एवं कांकदा भूणाबाय को शामिल किया गया है।
इसी तरह एडीए के अजमेर दक्षिण जोन के तहत 12 सेक्टर बनाए गए हैं। सेक्टर संख्या एक में ग्राम थोक मालियान द्वितीय, दो में सोमलपुर,दोराई व बड़गांव, तीन में थोक तेलियान द्वितीय, चार में खानपुरा, पर्बतपुरा, पालरा व सेंदरिया, पांच में श्रीनगर, लीडी का बाडिया व हरडी, छः में  बीर, कालेडी व गुदली, सात में दांता, जाटिया व बलवंता, आठ में तबीजी, नौ में लछीपुरा, बाडिया का बाला, देदूला व हटूण्डी, दस में खाजपुरा, माखूपुरा व मियांपुर, ग्यारह में राजेसी तथा सेक्टर बारह में चाट सरदारपुरा, राजगढ़, नाहरपुरा व ककलाना को शामिल किया गया है। इन सेक्टरों से जुड़े सभी कार्य व समस्याओं का निस्तारण संबंधित सेक्टर प्रभारी द्वारा किया जाएगा।
एडीए परिसर को बनाया जाएगा वाई फाई सुविधायुक्त
एडीए के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री भटनागर ने अजमेर विकास प्राधिकरण के कामकाज में गति लाने तथा आईटी सुविधायुक्त बनाने के लिए पूरे परिसर में वाई फाई सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। इसी तरह ज्यादातर कामकाज को आॅनलाईन करने तथा कार्य मंे गति लाने के लिए अधिकारियों को लैपटाॅप भी दिए जाएंगे।
रिक्त पदोें की भर्ती के प्रयास शुरू, एक ही दिन में कई रिक्त पदों पर लगाए कार्यवाहक अधिकारी व कर्मचारी
श्री भटनागर ने प्राधिकरण में रिक्त पदों के कारण कामकाज में आ रही परेशानी को भी गम्भीरता से लेते हुए भर्ती के प्रयास शुरू कर दिए। श्री भटनागर ने उच्च स्तर पर प्रयास कर एक ही दिन में कई अधिकारियों व कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रभार एवं कार्यवाहक के रूप में प्राधिकरण में तैनात करवाया। प्राधिकरण में रिक्त उपायुक्त के पद पर अल्पसंख्य मामलात विभाग के उप निदेशक श्री कमरूद्दीन अग्रिम आदेश तक तत्काल प्रभाव से अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह स्थानीय निकाय विभाग की उप निदेशक  श्रीमती संजू शर्मा को भी भूमि अवापति अधिकारी पद पर अग्रिम आदेश तक अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह भूजल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री शरद गेमावत को प्राधिकरण में अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री सुनील सिंघल, जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री संदीप माथुर, अधिशाषी अभियंता श्री अरविंद अजमेरा, सहायक अभियंता श्री प्रहलाद पारिक, सहायक अभियंता श्री मनोज शर्मा, श्री पी.के. शर्मा, श्री गोपाल शर्मा, श्री गुरूमुख मिरवानी को प्राधिकरण में अग्रिम आदेश तक अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसी तरह प्राधिकरण में कई पटवारी, आमीन व अन्य कर्मचारी लगाए गए है। प्राधिकरण के कामकाज एवं सुरक्षा के लिए 11 होमगार्ड भी तैनात कर दिए गए है। श्री भटनागर ने बताया कि अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी शीघ्र तैनात करने के प्रयास किए जाएंगे।
मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे की यात्रा की तैयारियां शुरू, शनिवार व रविवार को भी होगा एडीए में काम
एडीए के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री भटनागर ने मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे की आगामी 30 नवम्बर को होने वाली अजमेर यात्रा तथा स्मार्ट व हैरिटेज सिटी के कामकाज को गति देने के लिए शनिवार व रविवार को अवकाश के दिन भी प्राधिकरण में कामकाज जारी रखने के निर्देश दिए है।
error: Content is protected !!