सेठी को अजमेर एसटीपी सहित अन्य पदों का अतिरिक्त प्रभार

अजमेर, 14 नवम्बर। नगरीय विकास विभाग ने एक आदेश जारी कर वरिष्ठ नगर नियोजक श्री शंकर लाल सेठी को वरिष्ठ नगर नियोजक अजमेर तथा निदेशक (आयोजना), अजमेर विकास प्राधिकरण का कार्य सम्पादन करने के निर्देश दिए है। एडीए के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र भटनागर ने श्री सेठी को अजमेर के मास्टर प्लान से जुड़े कामकाज में तेजी लाने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!