कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ली निकाय चुनाव तैयारियों की जानकारी


ब्यावर, (हेमन्त साहू)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट की मौजूदगी में अजमेर मार्ग पर स्थित सातपुलिया के पास द्वारकाधीश गार्डन मे एक सभा का आयोजन हुआ। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. एस सी जैन, कांग्रेस नेत्री चंन्द्रकांता मिश्रा, कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी मनोज चौंहान, जवाजा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भगवानसिंह रावत, कांग्रेस एससी के जिलाध्यक्ष मेघराज बोहरा सहित सभी कांग्रेस पदाधिकारियो एवं वार्ड प्रत्याशियो ने प्रदेशाध्यक्ष पायलट, नसीराबाद विधायक रामनारायण गुर्जर का माला व साफा पहना कर स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व मे चल रही भाजपा सरकार के जन विरोधी कारनामो ने जनता त्रस्त हो गई है। भाजपा सरकार के एक वर्ष पुर्ण होने पर भी जनता को राहत नही पहुचाकर आहत कर रही है। कांग्रेस सरकार की जनहितकारी योजनाओ को बंद कर राज्य के गरीब वर्ग के साथ कुठाराघात कर रही है। राज्य की जनता ने विधानसभा उपचुनाव मे कांग्रेस के पक्ष मे विश्वास जताते हुढ चार मे से तीन सीट कांग्रेस की झोली मे डाली है। राज्य के सभी 46 निकाय चुनाव मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ मे भरपुर उत्साह नजर आ रहा है। ब्यावर मे भी मतदाता इस बार कांग्रेस बोर्ड को बनाने मे गतिशील है। पायलट ने सभी कांग्रेस के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ को कहा कि शहर के सभी वार्ड मे मतदाताओ से संपर्क कर कांग्रेस के पक्ष मे प्रचार करते हुए पार्टी के प्रत्याशी को जीताने के लिए जुट जाने का आव्हान किया। नसरीराबाद विधायक गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि पुरे राज्य मे हो रहे निकाय चुनाव मे कांग्रेस के पक्ष मे अच्छा माहौल है। उन्होने सभी कांग्रेसजनो को कांग्रेस को मजबुत बनाने का आग्रह किया। सभा को ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. एससी जैन, कांग्रेस नेत्री चंन्द्रकांता मिश्रा, कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी मनोज चौंहान, जवाजा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भगवानसिंह रावत, कांग्रेस एससी के जिलाध्यक्ष मेघराज बोहरा सहित सभी कांग्रेस पदाधिकारियो ने संबोधित किया। इस दौरान वार्ड प्रत्याशी का टिकट नही मिलने से नाराज कार्यकर्ताओ ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को शिकायत की।