कन्हैया लाल सर्वोत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित

IMG_3099जयपुर। अतिरिक्त महानिदेषक पुलिस(तकनीकी एवं दूर संचार) श्री डी.एस. दिनकर ने विषिष्ट सेवाओं के लिए आज 28 पुलिसकर्मियों को सर्वोत्तम,अति उत्तम, उत्तम सेवा चिन्ह एवं प्रषंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। घाटगेट स्थित, पुलिस तकनीकी एवं दूर संचार परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में श्री डी.एस. दिनकर ने पुलिस जवानों को सम्मानित करने के बाद कहा कि इस सेवा संगठन के अधिकारियों व जवानों ने आज दिनांक तक अदम्य उत्साह एवं अटूट आस्था से कार्य सम्पादित कर राजस्थान पुलिस में दूर संचार के प्रति किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पडा।
श्री डी.एस. दिनकर आज घाटगेट स्थित, पुलिस तकनीकी एवं दूर संचार लाईन परिसर में तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होने कहा कि विभाग की स्थापना के बाद राजस्थान पुलिस में कम्यूनिकेषन गेप कभी नही हुआ हैं जो बडी उपलब्धी रही है। बदलती हुई परिस्थियों में आयी नयी तकनीक के संचालन में आपकी महत्ती भूमिका रही है।
पुलिस दूर संचार जिला मुख्यालय जिला अजमेर में पदस्थापित श्री कन्हैया लाल पुत्र श्री दुर्गाराम सहायक उपनिरीक्षक(प्रवर्तक) को वर्ष-2013 हेतु श्री दिनकर द्वारा आज सर्वोत्तम सेवा चिन्ह लगाकर एवं प्रषस्ती पत्र से सम्मानित किया। श्री कन्हैया लाल दूर संचार विभाग में कांस्टेबल(प्रवर्तक) के पद पर नियुक्त हुए थे। इन्हे अपने उत्कृष्ट सेवाकाल के फलस्वरूप मुख्य आरक्षी एवं सहायक उपनिरीक्षक (प्रवर्तक) के पद पर पदौन्नति प्रदान की गई। इन्हे वर्ष 1997 में उत्तम एवं वर्ष 2005 में अतिउत्तम सेवा चिन्हों से अलंकृत किया जा चुका है।

error: Content is protected !!