
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर के चांग गेट स्थित सविंधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर सर्कल पर भाजपा, कांग्रेस सहित कई संगठनो ने उनकी पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। इस छौरान भाजपा अनुसुचित जाति प्रकोष्ठ द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रकोष्ठ के मुकेश गोयर ने बताया कि विधायक शंकरसिंह रावत, भजपा अध्यक्ष चैनसुख हेडा,भाजपा नेता हरजीसिंह रावत, सभापति बबीता चौंहान, उप सभापति सुनील मुन्दडा, पार्षद ईश्वर तंवर, रविन्द्र जॉय, सहित अनैक गणमान्य लोगो ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणा लेंने का आव्हान किया। इसी तरह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार सायं अंबेडकर सर्कल पर दीप जला कर डा. अंबेडकर को नमन किया।
कांग्रेस ने कहा बाबा साहेब अमर रहे :– शहर कांग्रेस, सेवादल कांग्रेस, एससी कांग्रेस,अखिल भारतीय अनुसुचित जाति परिषद, अखिल भारतीय अनुसुचित जाति चेतना समिति सहित अनैक संगठनो ने शनिवार को सुबह 10 बजे चांग गेट पर बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर पुष्प अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई । कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डा. एससी जैंन, मेघराज बोहरा, मनोज चौंहान, सोहन मेवाडा, विजय बुलन्द, बाबुलाल पंवार आदि ने बाबा साहेब की जीवनी पर समाज के प्रबुद्ध लोग अपने विचार रखें।