अजमेर। नगर निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सी.आर. मीना ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन सादगी से मनाया। श्री मीना दोपहर में दाहरसेन स्मारक के पास स्थित जय अम्बे सेवा समिति के वृद्घाश्रम पहुंचे। उन्होंने वृद्घाश्रम में रहने वाले बुर्जुगों का आशीर्वाद लिया और उन्हें भोजन कराया। श्री मीना ने वृद्घाश्रम के विकास एवं बुर्जुगों की सेवा के लिए मदद करने की बात कहीं। उनका आश्रम पहुंचने पर वृद्घाश्रम के रहवासियों ने स्वागत किया।