अजमेर 27 सितम्बर।वैशाली नगर पेट्रोल पम्प के पास स्तिथ दिगंबर जैन मंदिर ऋषभायतन मैं आज वार्षिक क्षमावाणी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता विजय पांडया व सयोंजक प्रकाश पांडया ने बताया कि कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऋषभायतन दिगंबर जैन मंदिर के क्षेत्र के आसपास की कॉलोनियों व क्षेत्र वासियों ने एकत्रित होकर सामूहिक रूप से एक दूसरे से बीते वर्ष की गलतियों के लिए क्षमा याचना की। क्षमावनी महापर्व कार्यक्रम से पूर्व आज सुबह जिनेन्द्र अभिषेक नित्य नियम पूजन , क्षमावाणी पर्व विशेष पूजन शान्ति पाठ आदि के बाद विशेष क्षमावाणी पर्व पर श्री जी को पांडुशिला पर विराजमान कर जिनेन्द्र कलशाभिषेक किये गए । तत्पश्चात ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश लुहाडिया ने मंदिर मे हो रही धार्मिक गतिविधियों की जानकारी भी दी ।क्षमावनी कार्यक्रम के पश्चात 16,10,5,व3 उपवास करने वालो का माल्यार्पण व मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। विशेष रुप से प्रचार प्रसार कार्य करने पर विजय पांडया को विशेष सम्मान व मोमेंटो दिया गया।
सोमेश जैन पांडया 17 उपवास, शेफाली जैन धर्मपत्नि अखिल बड़जात्या 10 उपवास
सपना पाटनी ध प नितिन पाटनी 10 उपवास,नितिन जी पाटनी 10 उपवास,
नमन (दस वास) पुत्र राजीव बाकलीवाल,
यश पुत्र राजीव बाकलीवाल,श्रीमती शानू सेठी ध प मनोज जी सेठी 10 उपवास,श्रीमती संगीता पाटनी Wlo वीरेन्द्र पाटनी तीन उपवास,समीक्षा वीरेन्द्र पाटनी तीन उपवास,
श्री मनन जैन पुत्र-मनीष जी पाटनी 3 उपवास, नीलम पांड्या -ध प प्रणय पांडया तीन उपवास,अक्षत जी पुत्र अजय बाकलीवाल ,
श्रीमती रेखा ध प नितिन जी सुशील छाबडा,
विनोद गंगवाल,डा श्रीमती मीनल खासगीवाल आदि को मोमेंटो दिए गए। इसके बाद सभी ने मंदिर प्रांगण में सामुहिक रूप क्षमावाणी पर्व पर एक दूसरे से हाथ जोड़ क्षमा मांगी ।
विजय पांडया
प्रवक्ता