किरण माहेश्वरी नें देखी पेयजल की गुणवत्ता बढ़ाने पर प्रस्तुतियाँ

kiranजयपुर। जलदाय मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने सोमवार को जल भवन में आयोजित पेयजल गुणवत्ता कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला में विभिन्न कम्पनियों नें पेयजल की गुणवत्ता बढ़ाने की नवीनतम तकनीकों पर प्रस्तुतिकरण दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में आर ओ संयत्रों की कार्य पद्धति एवं अभी तक के अनुभवों के बारें में भी चर्चा की गई। पेयजल के शुद्धिकरण और नलकूप से पानी खींचनें में सौर उर्जा के उपयोग के बारें में भी कम्पनियों नें अपने प्रस्तुतिकरण दिए। कई कम्पनियों द्वारा पहले चरण में नागौर, जोधपुर, जयपुर के आसपास के क्षेत्रों में आर.ओ. संयत्र के कार्य करने के बारे अवगत कराया। जन स्वास्थ्य अभियॉंत्रिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव ओ.पी.सैनी ने भी कार्यशाला में भाग लेकर सभी प्रसितुतियाँ देखी। कार्यशाला में मुख्य अभियन्ता (ग्रामीण), मुख्य अभियन्ता (मुख्यालय) मुख्य अभियन्ता (विशिष्ठ परियोजना) मुख्य अभियन्ता (तकनीकी),आर.डब्ल्यू.एस.एस.एम.बी, के साथ अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता एवं अधीक्षण अभियन्ता भी बैठक में उपस्थित हुये।

error: Content is protected !!