पायलट 17 एवं 18 दिसम्बर को झालावाड़, बारां एवं कोटा के दौरे पर

सचिन पायलट
सचिन पायलट

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सचिन पायलट दिनांक 17 एवं 18 दिसम्बर, 2014 को झालावाड़, बारां एवं कोटा जिलों के दौरे पर रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष एवं मीडिया सेन्टर की चेयरपर्सन डॉ. अर्चना शर्मा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष श्री सचिन पायलट 17 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झालावाड़ के छात्रसंघ शपथग्रहण समारोह में सम्मिलित होंगे तथा दोपहर 12 बजे होटल द्वारिका, झालावाड़ में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि श्री पायलट दोपहर 2.30 बजे नसिया मैरिज गार्डन, शाहबाद रोड, बारांं में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। श्री पायलट रात्रि विश्राम बारां में करेंगे।
डॉ. शर्मा ने बताया कि 18 दिसम्बर को श्री पायलट प्रात: 10.30 बजे रामगंजमण्डी, कोटा में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे तथा दोपहर 2 बजे हिण्डौली, जिला बून्दी में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

error: Content is protected !!