संगीत गुरू श्रीमति श्यामल नवरे को कला अंकुर की श्रद्धांजलि

kala ankurअजमेर की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका तथा संगीत गुरू श्रीमति श्यामल नवरे को उनके निधन पर कला अंकुर संस्थान में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । उल्लेखनीय है कि श्रीमति नवरे शहर की वरिष्ठतम संगीत षिक्षिका थी जिनके सानिध्य में अनेक गायकों ने शास्त्रीय गायन का षिक्षण लिया है । श्रीमति नवरे कला अंकुर संस्थान में गत आठ वर्षों से शास्त्रीय गायन का प्रषिक्षण दे रही थीं । उनका निधन दिनांक 17 दिसम्बर को बड़ौदा में हुआ जहाँ वे गत एक माह से उपचाररत थीं । कला अंकुर संस्थान में दिनांक 18 दिसम्बर को आयोजित शोकसभा में संस्थान के प्रषासक श्री रवि शर्मा तथा प्रिंसिपल श्री एस.एन.माथुर ने अपने संवेदना संदेष में श्रीमति नवरे के निधन को शास्त्रीय गायन के क्षेत्र में अपूर्णनीय क्षति बताया । सभा में उपस्थित सभी सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की ।
विनीता चौहान
महासचिव

error: Content is protected !!