मासूम बच्चों की हत्या इंसानियत पर कलंक हैं

20141218_064016गोवत्स श्री राधाकृष्ण जी महाराज की सद्प्रेरणा एवं सन्यास आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी षिव ज्योतिषानन्द जी महाराज के पावन सानिध्य में गत पांच वर्ष सके चल रही प्रभात फेरी आज दिनांक 18.12.14 गुरूवार को, पाकिस्तान के पेषावर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए आतंकी हमले में 132 बच्चे और 9 कर्मचारियों की निर्मम हत्या से शुब्ध हो ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर पहंुची जहां प्रभात फेरी परिवार के सदस्यों ने हरि संकीर्तन कर पुण्य आत्माओं को आषुपुरीत श्रद्धांजली अर्पित की। आज प्रभात फेरी प्रातः ब्रह्म समय में 5.30 बजे सन्यांस आश्रम महावीर सर्किल से कीर्तन करते हुए ख्वाजा साहब की दरगाह पहंुचे एवं इस अवसर पर सदस्यों ने मानवता की हत्या के दुःखद प्रसंग पर सजल नेत्रों से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इस घटना की कड़ी से कड़ी निन्दा की है। इस दुःखद घटना पर परिवार के सदस्यों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तान में निवास करने वाले बच्चे हमारे ही बच्चे हैं और इस तरह की आतंकवादी घटना चाहे कहीं भी हो, असहनीय है। आतंकवाद का ना कोई धर्म, मजहब, राष्ट्र नहीं होता वे तो समस्त समाज के एवं विष्व के शत्रु है जिसका समूल विनाष अति आवष्यक है। दारूण्य की इस घड़ी में प्रभात परिवार के साथ दरगाह में उपस्थित खादिमों ने भी दिव्यंगत बच्चों के मोक्ष एवं बच्चों के परिजनों को असहाय दुःख सहन करने की शक्ति मिले, आतंकवाद का समूल सफाया हो, दुनिया में अमन चेन कायम रहें, इसके लिए दुआ पड़ी। सन्यास आश्रम के वेदपाठी बालकों ने आचार्य राघव जी के साथ शान्ति पाठ किया।
आज प्रभात फेरी में श्री सुभाष खण्डेलवाल, उमेष गर्ग, लक्ष्मीनारायण जी हटुका, बृजेष मिश्रा, गोकुल अग्रवाल, अषोक अग्रवाल, रामरतन छापरवाल, सत्यनारायण नारियल वाले, अमर सिंह कुमावत, महेष शर्मा, आलोक महेष्वरी, कैलाष जोषी, शान्तिलाल अग्रवाल सहित आश्रम के आचार्य एवं वेदपाठी बालकों सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
उमेष गर्ग
9829793705
error: Content is protected !!