जयपुर। राजस्थान विष्वविद्यालय एवं महाविद्यालय षिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के महामंत्री डॉ. नारायणलाल गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने उच्च षिक्षा मंत्री श्री कालीचरण सराफ के साथ आयोजित बैठक में षिक्षक संघ की विभिन्न लंबित मांगों पर त्वरित कार्यवाही कराने का आग्रह किया है।
रूक्टा राष्ट्रीय के महामंत्री डॉ. नारायण लाल गुप्ता ने बताया कि बैठक में षिक्षा मंत्रंी श्री कालीचरण सराफ ने उच्च षिक्षा के अंतर्गत विष्वविद्यालय अनुदान आयोग के अनुरूप महाविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफसर पदनामों के लिए नियमों में परिवर्तन के लिए शीघ्र कार्यवाही करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देष दिए है। बैठक में पीएच.डी. के दोहरे लाभ संबंधी प्रकरणों का भी पुनः निरीक्षण कर वित विभाग के माध्यम से आवष्यक कार्यवाही करवाए जाने के संबंध में उच्च षिक्षा मंत्री ने त्वरित कदम उठाए जाने के लिए कहा है।
बैठक में संगठन के आग्रह पर उच्च षिक्षा मंत्री श्री सराफ ने निदेषक (अकादमी) के पद पर महाविद्यालय षिक्षक का पदस्थापन करने, आरवीआरएस षिक्षकों को कैरियर एडवांस्मेंड का लाभ, मेडिकल एवं पीएफ का लाभ, छठे वेतनमान का एरियर, पुरानी पेंषन स्कीम का लाभ देने के लिए भी आवष्यक कार्यवाही करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देष दिए।
महामंत्री डॉ. गुप्ता ने बताया कि कॉलेज षिक्षकों को पीएचडी करने हेतु कोर्स करने के लिए वांछित छूट एवं सभी व्याख्याताओं को पूर्व सेवा का लाभ देने एवं अन्य लम्बित सभी मसलों पर भी अति शीघ्र आवष्यक कार्यवाही करने के भी उच्च षिक्षा मंत्री ने आष्वस्त किया है।
इससे पहले संगठन के पदाधिकारियों ने कॉलेज षिक्षा के अंतर्गत कई वर्षों से लंबित सीएएस का लाभ एवं प्राचार्य के लिए पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित करवाने के लिए उच्च षिक्षा मंत्री एवं विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा 18 एवं 19 फरवरी को राजकीय महाविद्यालय, बांसवाड़ा में आयोज्य प्रांतीय अधिवेषन के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए भी आमंत्रित किया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों के साथ ही कॉलेज षिक्षा आयुक्त एवं विषिष्ठ सचिव श्री श्रवण साहनी, उप सचिव, उच्च षिक्षा श्री के.एल. अग्रवाल, विषेषाधिकारी , उच्च षिक्षा मंत्री डॉ. के.के मिश्रा भी उपस्थित थे।
(डॉ. नारायण लाल गुप्ता)
महामंत्री
9414497042