वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह मनाया

DSC_0293DSC_0295DSC_0291अजमेर। स्थानीय नया बाजार स्थित द्रौपदीदेवी सांवरमल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, अजमेर का वार्षिक व पुरस्कार वितरण समारोह जवाहर रंगमंच पर राजस्थान के षिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी जी के मुख्य आतिथ्य में व जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ कुल के कुल प्रमुख श्री भंवरलाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया एवं विषिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के भामाषाह सांई नक्षत्र के श्री राधेष्याम जी शर्मा एवं अति विषिष्ट अतिथि के रूप में माध्यमिक षिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री बी.एल. चौधरी उपस्थित थे।
अन्य माननीय अतिथिगणों में इनर व्हील क्लब की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती मंजु तोषनीवाल एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री ठाकुरदास तथा विद्यालय के भामाशाह श्री संजय मंगल, श्री पुर्षोतम तिरखा, श्री श्याम लखवानी, श्री अषोक टांक, श्री कमलेष गोयल, श्री अनिल गर्ग एवं श्री विजय गुप्ता तथा महावीर इंटरनेषन के पदाधिकारियों में अध्यक्ष श्रीमान् सी.बी. गैना, अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री पदम चन्द जैन एवं सम्भागीय अध्यक्ष, अजमेर सम्भाग श्री संजीव जी गर्ग ने अपनी उपस्थिति देकर अभिभूत किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर व माँ सरस्वती की पूजा अर्चना से हुआ। शाला सचिव श्री नन्दलाल पोखरणा ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया व परिचय कराया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक व आकर्षक रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी गयी। सर्वप्रथम माँ सरस्वती की स्तुति कर बालिकाओं द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गयी।
कार्यक्रम की ‘‘थीम नारी सम्मान, नारी के अधिकार, बालिका शिक्षा, नारी शक्ति, नारी पर हो रहे अत्याचारों का विरोध’’ प्रदर्शित करने पर आधारित थी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रारम्भ गणेष वंदना से शुरू हुआ। छात्राओं ने न सिर्फ गणेष अपितु सभी देवी देवताओं की झांकी प्रस्तुत की। झांकी के पश्चात सत्यम-षिवम्-सुन्दरम् गीत की मनमोहक प्रस्तुति ने सभागार में उपस्थित सभी दर्षकों का मनमोह लिया। देष के प्रत्येक अंचल की झलक इस कार्यक्रम में थी जिसमें महाराष्ट्र का ‘‘लावणी’’ नृत्य तो पंजाब का ‘‘गीद्धा हुल्ले-हुल्ला रे’’ प्रमुख था। वहीं राजस्थानी नृत्य ‘‘रून-झुन बाजे गुघरा’’ व ‘‘काल्यो कुद पडयो मेला में’’ गीत की धमाकेदार प्रस्तुति को देखकर दर्षकों ने सभागार को तालियों से गुंजायमान कर दिया। कक्षा 10वीं की छात्राओं ने ‘‘ख्वाजा मेरे ख्वाजा’’ गीत प्रस्तुत कर सभागार को सूफीयान अंदाज में रंग दिया। साथ ही मां की महत्ता को प्रस्तुत करता गीत कक्षा 11वीं की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया इस गीत में प्रत्येक रूप में विद्यमान मां के सम्मान के लिये छात्राओं ने ‘‘व्दम स्वअम थ्वत जीम डवजीमतष्े च्तपकम’’ अंग्रेंजी में प्रस्तुत किया। वहीं कक्षा तीसरी व चौथी के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थीयों द्वारा जोष, उत्साह व विजय की भावना से ओत-प्रोत अंग्रेजी गीत ‘‘वक्का-वक्का’’ प्रस्तुत कर सभी का उत्साहवर्धन किया। इसी क्रम में सीनियर वर्ग की छात्राओं द्वारा पारम्परिक परिधान धारण कर भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई गई। भारतीय संस्कृति के दर्षन कराने के बाद छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देषभक्ति की भावना जागृत कराने वाले ‘‘मेरे वतन’’ व ‘‘इण्डिया वाले’’ गीत की अत्यन्त जोषिली प्रस्तुति देकर दर्षक भी नृत्य करने लेगें।
छात्राओं द्वारा ‘‘नन्हें बेटी को जीवन का वर दो’‘ शीर्षक पर लद्यु नाटिका प्रस्तुत की गई जिसका उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या रोकना, नारी शिक्षा व नारी को अधिकार दिलाने, दहेज प्रथा रोकने से सम्बन्धित था। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत लद्यु नाटिका की सभी ने प्रसंशा करते हुए नारी के सम्मान व उसके अधिकार की रक्षा का संकल्प लिया।
प्राचार्या श्रीमती रंजना अग्रवाल ने शाला प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि विद्यालय की छात्राओं को पिछले कई वर्षो की तरह वर्ष 2013-14 में भी 80 गार्गी पुरस्कार प्राप्त हुए है जिन्हें 24 जनवरी को पुरूस्कृत किया जायेगा।
प्राचार्या ने बताया कि वर्ष 2013-14 में बोर्ड परीक्षा की वरियता सूची में विद्यालय की कक्षा 12वीं कला वर्ग की छात्रा एषिका माहेष्वरी ने राज्य स्तर पर 7वां स्थान व जिला स्तर पर पहला स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम पूरे राज्य में रोषन किया। इसी प्रकार बोर्ड परीक्षा में जिला वरियता सूची में विद्यालय की छः छात्राओं ने अपना स्थान बनाया। जिला स्तर में कक्षा 12वीं वाणिज्य की छवि शर्मा ने 92 प्रतिशत (तीसरा), रूचिता टण्डन ने 90.33 प्रतिशत (दसवां), अर्पिता गर्ग ने 86.2 प्रतिशत (छठा), कक्षा 10वीं में कृतिका शेखावत ने 92.50 प्रतिषत (चौदहवां) और काजल ज्ञानचन्दानी ने 92.33 प्रतिषत (पन्द्रहवां) स्थान प्राप्त कर विद्यालय के गौरव को आसमान की ऊचँाईयों पर बुलन्द किया। इन सभी छात्राओं को इनके उत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम के लिये श्रीमान् प्रो. वासुदेव जी देवनानी द्वारा रजत पदक एवं विद्यालय में प्रषंसनीय व उत्कृष्ठ योगदान देने हेतु कक्षा 12वीं वाणिज्य की रविना तेजवानी, भावना सांखला, खुषबु गर्ग, दीक्षा कोषल, विज्ञान वर्ग की श्रृद्धा टांक व कला वर्ग की अनोप को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की, विद्यालय परिणाम व अन्य गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में द्रौपदीदेवी सांवरमल बालिका विद्यालय के अग्रणीय होने को सराहा तथा विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के भामाषाह व कार्यक्रम के विषिष्ट अतिथि श्रीमान् राधेष्याम जी शर्मा व श्रीमती आषा सुले द्वारा विद्यालय स्तर पर कक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थीयों को पुरूस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय के भामाषाह श्री संजय मंगल ने 10वीं व 12वीं कक्षा में गार्गी पुरस्कार (75 प्रतिषत से अधिक अंक) प्राप्त करने वाले छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
महावीर इंटरनेशनल के पदाधिकारियों द्वारा जिला बोर्ड वरियता सूची में स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 10वीं की छात्रा कृतिका शेखावत व काजल ज्ञानचन्दानी को चांदी के मेडल प्रदान किये गयें।
समारोह के अति विषिष्ट अतिथि बी.एल. चौधरी ने अपने उदबोधन में कहा कि विद्यालय की छात्राएं न केवल षिक्षा के क्षेत्र में बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अग्रणीय है तथा विद्यालय के परीक्षा परिणाम व जिला स्तर पर सर्वाधिक गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने पर प्रषंसा की। अध्यक्ष जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ कुल के कुल प्रमुख भंवरलाल गुर्जर ने विद्यालय के परिणाम शत-प्रतिशत रहने की सराहना करते हुए इसके लिये विद्यालय परिवार को बधाई दी एवं बताया कि जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ कुल उदयपुर की यह विद्यालय एक अग्रणी संस्था है। विशिष्ट अतिथि महोदय एवं विद्यालय के भामाशाह ने छात्राओं के सराहनीय कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों पर बधाई दी तथा अत्यधिक प्रशंसा करते हुए आर्शीवचन कहे व छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। समाजसेविका श्रीमती मंजू तोषनीवाल ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ साहित्यिक, सास्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़कर समाज व देश का नाम ऊंचा करने के लिये प्रेरित किया। प्रधानाचार्या ने सभी अतिथियों व भामाषाहों को शॉल पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मान किया व सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया व आभार प्रदर्षित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मोनिका श्रीवास्तव व सुश्री अंकिता सांखला ने किया।
प्राचार्या
(श्रीमती रंजना अग्रवाल)
फोटो: महेंद्र टाक

error: Content is protected !!