स्मार्ट क्लास रूम, वेबसाईट तथा लोगो का अनावरण

PRO AJM (1) Dt. 16 Feb. 2015अजमेर 16 फरवरी। शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने भूगोल विभाग में स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन किया। साथ ही राजकीय महाविद्यालय अजमेर में होने वाली 43वीं राजस्थान भूगोल परिषद् की राष्ट्रीय संगोष्ठी के लोगो एवं वेबसाईट का अनावरण भी किया।
श्री देवनानी ने कहा कि पर्यावरण को दृष्टिगत रखतें हुए हमें देश के समग्र विकास करने की आवश्यकता है। ज्ञान को महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों तक सीमित न रखकर इसका लाभ समाज के अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मिले ऐसे प्रयास किये जाने की आवश्यकता है।
उन्होनेे बतया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौरव पथ का निमार्ण होगा। ग्रामीण विकास को मद्देनजर रखते हुए सभी योजनाएं बनेंगी। उन्होने राज्य के विकास में प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देनें कि बात कहीं।
आयोजन सचिव डाॅ.मिलन यादव ने राष्ट्रीय संगोष्ठी का ब्यौरा प्रस्तुत किया विभागाध्यक्ष डाॅ. वन्दना गोविल तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष डाॅ. दीपक राज मेहरोत्रा विश्ष्टि अतिथि डाॅ. श्याम सुन्दर भट्ट नें अपने विचार प्रस्तुत कियें कार्यक्रम का संचालन डाॅ.कीर्ति चैधरी ने किया। इस अवसर पर शिक्षाविद् डाॅ.के.के. शर्मा, डाॅ.एल.सी. वर्मा, डाॅ. वी.सी.शर्मा सहित महाविद्यालय के अनेक व्याख्याता एवं भूगोल विभाग के छात्रा-छात्राएं उपस्थित रहें ।
error: Content is protected !!