अजमेर, 12 मार्च। राजस्थान दिवस आयोजन के तहत परम्परागत खेलकूद प्रतियोगिता कल 13 मार्च से पटेल मैदान में शुरू होगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला प्रमुख सुश्री वंदना नोगिया प्रातः साढे 11 बजे करेंगी।
खेल अधिकारी श्री अभिमन्यु चैधरी एवं आयोजन सचिव श्री महिपाल सिंह शेखावत के अनुसार इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की परम्परागत खेलों की टीम भाग लेगी। इन खेलों में प्रमुखतय कब्बड्डी, रसाकस्सी, रूमाल झपटा, खो-खो सहित 9 खेल है।
प्रतियोगिता का समापन 14 मार्च को सांयकाल चार बजे महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल करेंगी।
जिला मशाल रैली 16 मार्च को
खेल अधिकारी के अनुसार जिला स्तरीय मशाल रैली 16 मार्च को सायंकाल साढ़े 5 बजे कलेक्ट्रेट से प्रारम्भ होगी।