गीतांजलि सोसाइटी में महाअष्टमी पर विशेष पूजा, धुनुची नृत्य और नाटक ‘तृतीया’ का मंचन*

*अजमेर।* गीतांजलि कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी अजमेर द्वारा आयोजित श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव दीनदयाल उद्यान, जनता कॉलोनी, वैशाली नगर में धूमधाम से जारी है।

कोषाध्यक्ष पी.के. दास ने बताया कि रविवार 18 अक्टूबर 2026 को महाअष्टमी के अवसर पर पंडितों द्वारा परम्परागत पूजा कराई गई। कई भक्तों ने अपने नाम-गोत्र से परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पूजा की थाली लगवाकर विशेष पूजा करवाई। पूजा में केला, गन्ना और पेठे की बलि चढ़ाई गई। सुबह से उपवास रखे श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि देकर विश्व मंगल की प्रार्थना की, जिसके बाद आरती और पवित्र जल के छींटे दिए गए। माता को भोग अर्पित कर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। दिन में मनोरंजन कार्यक्रम भी आयोजित हुए।

*संध्या आरती में भक्तिमय हुआ वातावरण -*

Oplus_16908288

शाम 7.30 से 8.30 बजे तक भव्य महा-आरती का आयोजन हुआ। विभिन्न अर्घ्य के साथ हुई आरती में भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। महिलाओं व पुरुषों ने धुनुची नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उज्ज्वल मित्रा, मुक्ता मित्रा, पोरोमिता, पूनम, मोना, आयुषी, राजू शर्मा आदि के नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

*नाटक ‘तृतीया’ ने जीता दिल -*

सांस्कृतिक संध्या में मंच अघोरी थिएटर वर्क्स द्वारा नाटक ‘तृतीया’ का मंचन किया गया। लेखन एवं निर्देशन उज्ज्वल मित्रा का रहा। कहानी, अभिनय, संवाद, संगीत और नृत्य के संयोजन ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।

नाटक में मनमोहन (उज्ज्वल), लक्ष्मी (श्रेया), प्रथम (संदीप), द्वितीय (वंशिका), बिट्टू तृतीया (व्योम), राधा (अंजलि) सहित नेहा, सितारा, मनीष, जय ने प्रभावशाली अभिनय किया। संगीत में शुभांकर-राजदीप तथा डांस कोरियोग्राफी में अमीषा का योगदान रहा। नाटक ने हास्य के माध्यम से पारिवारिक व्यथा और सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष किया।

अंत में सभी कलाकारों को गीतांजलि सोसाइटी की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

पी के दास
प्रवक्ता व कोषाध्यक्ष
+91 75687 28656

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!