मूलचंद पेसवानी जार के अजमेर संभाग सचिव नियुक्त
भीलवाडा, जनर्लिस्ट एसोसियेशन आॅफ राजस्थान (जार) के प्रदेश अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संभाग स्तर पर सचिवों की नियुक्ति की है। शनिवार को जयपुर में जार कार्यालय में भीलवाड़ा के मूलचंद पेसवानी को अजमेर संभाग का संभागीय सचिव व जयपुर के राहुल गौतम को जयपुर संभागीय सचिव नियुक्त किया हैं। इसी प्रकार जे. के. वैष्णव को जयपुर का जिला संयोजक नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष तीनों नव नियुक्त पदाधिकारियों को जार के सदस्यता अभियान को गति देने व संगठन विस्तार के लिए प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिये है।
इससे पूर्व जार कार्यलय जयपुर में प्रदेश अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने पिंक सिटी प्रेस क्लब जयपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधारमन शर्मा का स्वागत किया। गौरतलब हे की शर्मा जार के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हे। जार की प्रदेश इकाई ने शर्मा को चुनाव के दौरान पूर्ण समर्थन दिया था। प्रदेश अध्यक्ष नीरज गुप्ता के साथ एनयूजेआई के राष्टीय उपाध्यक्ष ललित शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता, प्रदेश महासचिव घनश्याम बागी सहित कई लोगो ने चुनाव के दौरान सक्रिय भाग लिया। इस अवसर पर पिंकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष शर्मा ने जार का आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा की नीरज जी के नेतृत्व में जार संगठित होकर कार्य कर रहा हे। उन्होंने जार में अपना सक्रिय योगदान देने का वादा भी किया।
